बागेश्वर
हादसा: खाई में गिरा वाहन, जूनियर इंजीनियर की मौत, तीन गंभीर घायल
कुमांऊ। पहाड़ों में लगातार दुर्घटनाओं की खबर आ रही हैं। सोमवार को हुए एक हादसे में पिकअप में सवार प्राइवेट ठेकेदार के एक जेई यानी अवर अभियंता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को हल्द्वानी के बेस अस्पताल ले जाया गया है। जहां उनका उपचार किया जा रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार को एक ठेकेदार के जेई और तीन श्रमिक रोड निर्माण के लिए काम करने पिकअप से जा रहे थे। अचानक कौंता के पास पिकअप का संतुलन बिगडने से पिकअप खाई में जा गिरी।
हादसे में जिला बागेश्वर निवासी 35 वर्षीय जेई मनोज कुमार की मोके पर ही मौत हो गई, जबकि कौंता निवासी हिम्मत बिष्ट, पटरानी निवासी दलीप राम व स्यूड़ा निवासी गोपाल सम्मल गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और घायलों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला, तथा हल्द्वानी बेस हॉस्पिटल भिजवाकर भर्ती कराया गया।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…




















Subscribe Our channel

