बागेश्वर
उत्तराखंड: जवान की अंतिम विदाई में उमड़ा जन सैलाब, इकलौते बेटे का पार्थिव शरीर देख मां बेसुध…
बागेश्वर: उत्तराखंड के बागेश्वर में (आज) सोमवार को उस वक्त शोक की लहर दौड़ पड़ी जब सेना में तैनात जवान का पार्थिव शरीर उनके पैतृक आवास पहुंचा। इकलौते बेटे का पार्थिव शरीर देख मां बेसुध हो गई। तो वहीं 6 साल के मासूम के सिर से पिता का साया उठ गया। जवान को अंतिम विदाई देने पूरा गांव उमड़ पड़ा। अंतिम दर्शन के बाद सरयू और गोमती संगम पर उन्हें सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार रवांईखाल के बुढ़गढ़ गांव निवासी 35 वर्षीय मुकेश सिंह परिहार 2003 में बंगाल इंजीनियरिंग में भर्ती हुए थे। वह वर्तमान में वह 236 यूनिट में सियाचिन में तैनात थे। ड्यूटी के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई। उन्हें सेना के अस्पताल चंडीगढ़ लाया गया। जहां उपचार के दौरान उनका निधन हो गया था। महेश अपने माता-पिता के इकलौते पुत्र थे। उनके असमायिक निधन पर परिवार पूरी तरह टूट गया है।
आज सुबह महेश का पार्थिव शरीर उनके गांव पहुंचा। जहां जवान के अंतिन दर्शन करने जन सैलाब उमड़ पड़ा। हर आंख नम नजर आई। जिसके बाद उनका अंतिम संस्कार सरयू-गोमती संगम पर किया गया। वह अपने पीछे छह वर्ष के बेटे विहान सिंह, पत्नी किरन परिहार, पिता पूरन सिंह परिहार और माता खष्टी देवी को रोता-बिलखता छोड़ गए हैं। उन्हें सिग्नल रेजीमेंट कौसानी के जवानों ने सलामी दी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…




















Subscribe Our channel