उत्तराखंड
Big Breaking; VDO-VPDO भर्ती घोटाले में बड़ी कार्रवाई, 6 के खिलाफ चार्जशीट दाखिल…
उत्तराखंड में वीडीओ-वीपीडीओ भर्ती 2016 में धांधली में बड़ा अपडेट आया है। एसटीएफ ने छह और आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की है।बताया जा रहा है कि यूकेएसएसएससी के पूर्व अध्यक्ष आरबीएस रावत सहित छः लोगों पर करीब साढ़े चार हजार पेज की चार्जशीट दाखिल की है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार मंगलवार को एसटीएफ ने यूकेएसएसएससी के पूर्व अध्यक्ष आरबीएस रावत, सचिव मनोहर कन्याल, एग्जाम कंट्रोलर आरएस पोखरिया सहित आरएमएस कंपनी के डायरेक्टर राजेश चौहान, संजीव चौहान और विपिन बिहारी के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल है। मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ पहले हो चार्जशीट दाखिल हो चुकी है।बताया जा रहा है कि हाकम सिंह, केंद्रपाल और चंदन मनराल के खिलाफ जल्द चार्जशीट दााखिल की जाएगी।
गौरतलब है कि वर्ष 2016 में हुई ग्राम विकास अधिकारी (वीडीओ) की भर्ती परीक्षा में धांधली की जांच भी अब एसटीएफ को सौंपी गई थी। इस परीक्षा में कुछ ओएमआर सीट से छेड़छाड़ का मामला सामने आया था, जिसके बाद परीक्षा दोबारा करवाई गई थी। इसमें सामने आया था कि जो अभ्यर्थी पहले टापर था वह बाद में करवाई गई परीक्षा में मेरिट से बाहर हो गया। इस मामले में वर्ष 2020 में विजिलेंस ने अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया था।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
















Subscribe Our channel
