उत्तराखंड
Big Breaking: उत्तराखंड में कोरोना की लेकर स्वस्थ्य विभाग की अहम बैठक, स्कूल बंद करने का हो सकता है फैसला…
देहरादून: उत्तराखंड में एक बार फिर कोरोना ने रफ्तार पकड़ ली है। लगातार कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी देखी गई है । जिससे स्वास्थ्य प्रशासन की नींद उड़ गई है। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए आज उत्तराखंड सचिवालय में स्वास्थ्य विभाग की महत्वपूर्ण बैठक होने जा रही है। इस बैठक में कोरोना रोकथाम के मद्देनजर कई अहम फैसले लिए जा सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार स्वास्थ्य विभाग की बैठक में स्कूलों के बंद होने के संबंध में भी फैसला लिया जा सकता है।
गौरतलब है कि जवाहर नवोदय विद्यालय सुयालबाड़ी में बीते दिनों आरटी पीसीआर जांच के जरिए विद्यालय स्टाफ व विद्यार्थियों के नमूने लिए गए। दूसरे दिन आई रिपोर्ट में विद्यालय के प्रधानाचार्य समेत करीब 11 छात्र कोरोना संक्रमित पाए गए। हरकत में आए स्वास्थ्य विभाग की टीम ने विशेष शिविर लगाकर करीब 496 छात्रों के नमूने जांच को भेजे। रिपोर्ट में विद्यालय के 85 छात्र कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। एक साथ 85 छात्रों के संक्रमित पाए जाने से हड़कंप मच गया है। जिसके बाद से टेस्टिंग बढ़ गई है। अब स्वास्थ विभाग स्कूल बंद करने पर विचार कर रहा है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…















Subscribe Our channel