उत्तरकाशी
केबिनेट मंत्री ने लिया पुरोला में हुए घटनाक्रम पर फीडबैक, कहा कोई भी व्यक्ति कानून अपने हाथ में न लें
केबिनेट व प्रभारी मंत्री उत्तरकाशी डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने पुरोला में हुए घटनाक्रम का जिलाधिकारी से फीडबैक लिया। इस दौरान मंत्री डॉ अग्रवाल ने शांति व्यवस्था बनाने की अपील भी की।
प्रभारी मंत्री डॉ अग्रवाल ने फीडबैक लेते हुए जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला से कहा कि पिछले दिनों जिस तरह की घटनाएं सामने आई है उस पर सभी पक्ष के नागरिकों के साथ समन्वय बनाकर प्रभावी कदम उठाए जाए।
उन्होंने कहा कि सभी को देवभूमि की परंपरा अनुसार आचरण का परिचय देना चाहिए। उन्होंने जिलाधिकारी को कहा कि किसी भी सूरत में माहौल खराब ना हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए।
उन्होंने जनता से भी अपील करते हुए कहा कि देवभूमि उत्तराखंड के शान्त माहौल को बनाये रखें। कोई भी व्यक्ति कानून अपने हाथ में न लें।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…
परिस्थितियों से वीरान बचपन को मिली नई उड़ान, सड़क से स्कूल तक पहुँची दो बेटियाँ
गणतंत्र दिवस समारोह: DM के चाक-चौबंद व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश…
वन्यजीवों के साथ मानव जीवन और संपत्ति की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता: मुख्यमंत्री…





















Subscribe Our channel


