अल्मोड़ा
रानीखेत-अल्मोड़ा हाईवे पर खाई में पलटी कार; शिक्षक की मौत..
अल्मोड़ा : उत्तराखंड के अल्मोड़ा-रानीखेत हाईवे पर मंगलवार को दर्दनाक हादसे की सूचना मिली है, हादसे में टम्टा मोहल्ला, अल्मोड़ा निवासी शिक्षक की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, आज सुबह शिक्षक सचिन टम्टा (36) अपनी कार यूके जीरो 01सी 1899 से बसगांव (हवालबाग ब्लॉक) स्थित विद्यालय की ओर रवाना हुए थे। रास्ते में ज्योली क्षेत्र के समीप शिक्षक की कार असंतुलित होकर पहाड़ी से खाई की ओर पलट गई। हादसे की सूचना पर राजस्व पुलिस की टीम मौके पहुंची और रेस्क्यू चलाया गया।
बताया जा रहा है कि अचानक ही संतुलन बिगड़ जाने से हादसा हुआ है। दुर्घटना की आवाज सुन आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। वाहन के अंदर फंसे शिक्षक को बमुश्किल बाहर निकाला गया पर तब तक शिक्षक की मौत हो चुकी थी। सूचना राजस्व पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाही की जा रही है वहीं, शिक्षक की मौत से खबर से माहौल गमगीन हो गया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…





















Subscribe Our channel
