देहरादून
ब्रेकिंग: उत्तराखंड में कोरोना के आंकड़ों में जबरदस्त उछाल, आज मिले 2757 नए कोरोना पॉज़िटिव, 37 ने गवाईं जान…
देहरादून: उत्तराखंड में कोरोना वायरस का कहर एक बार फिर से में बढ़ने लगा है। हर दिन कोरोना के बढ़ते मामले दर्ज किए जा रहे हैं। अभी बीते 24 घंटे के दौरान करीब उत्तराखंड में 2757 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,21,403 हो गई है।
स्वास्थ्य विभाग की ओर जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार शनिवार को प्रदेश में 2757 नए संक्रमित मरीज सामने आए हैं। वहीं, मरीजों की संख्या अब 1,21,403 के पास पहुंच गई है। आज … मरीज ठीक होकर घर लौटे हैं। वहीं शनिवार को प्रदेश में 37 कोरोना मरीजों की मौत हुई है। जिसके बाद कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 1856 पहुंच गया है। आज सबसे ज्यादा देहरादून 1179, हरिद्वार 617, पौड़ी 155, उतरकाशी 14, टिहरी 50, बागेश्वर 15, नैनीताल 248, अल्मोड़ा 51, पिथौरागढ़ 12, उधमसिंह नगर 265, रुद्रप्रयाग 79, चंपावत 44, चमोली मेंं 28 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इसके साथ ही अब मरीजों की संख्या 1,21,403 पहुंच गई है। बता दें कि अब तक प्रदेश में प्रदेश में अब तक कुल 1,21, 403 संक्रमित मरीज आ चुके हैं, जिसमें से 1,01,659 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, वहीं, सक्रिय मरीजों की संख्या 15 हजार पार हो गई है। जबकि 1856 संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है। प्रदेश में मरीजों की डबलिंग दर बढ़ गयी है। जबकि, 83.74 फीसदी रिकवरी दर है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…




















Subscribe Our channel
