देहरादून
Accident: देहरादून में तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार को रौंदा, चाचा की मौत, भतीजी गंभीर घायल…
देहरादून में तेज रफ्तार का कहर जारी है। आज दर्दनाक हादसा हरिद्वार बाईपास पर कारगी चौक के पास हो गया। यहां एक डंपर ने बाइक सवार को कुचल दिया। हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई है जबकि एक युवती गभीर घायल हो गई है। जिसका उपचार चल रहा है। वहीं पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार रिस्पना से इंद्रेश अस्पताल में भर्ती रिश्तेदार को देखने जा रहे दो लोगों को डंपर ने कुचल दिया । हादसा शनिवार दोपहर को हुआ। हादसे में एक की मौत हो गई है। जबकि एक युवती गंभीर घायल हो गई। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर घायल को अस्पताल पहुंचाया गया।
बताया जा रहा दोनो चाचा भतीजी थे। और देहरादून रायपुर में रिश्तेदारी में आए थे। वहीं ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया है। मृतक की शिनाख्त 48 साल के हुकुम सिंह निवासी नगीना यूपी शाही के रूप में हुई है। जबकि घायल की पहचान 20 वर्षीय तनिशा के रूप में हुई है। वहीं पुलिस ने डंपर को कब्जे में ले लिया है। पंचनामा भरकर शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…





















Subscribe Our channel

