देहरादून
अभी-अभी: देहरादून-मसूरी पर बड़ा हादसा, दो कारों में आमने-सामने की जबरदस्त भिड़ंत,उड़े परखच्चे…
उत्तराखंड में जहां एक प्रकृतिक आपदाओं का कहर जारी वहीं दर्दनाक हादसों का सिलसिला भी जारी है। गुरुवार को देहरादून-मसूरी मार्ग पर दर्दनाक हादसा हो गया है। यहां दो तेज रफ्तार गाड़ियों में भीषण भिड़त हो गई है। हादसे में कई लोग गंभीर रुप से घायल हो गए है। घायलों का अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका उपचार चल रहा है।
बता दें कि गुरुवार को देहरादून के मसूरी रोड पर मालसी डियर पार्क आर्यन स्कूल के सामने सड़क पर दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां तेज रफ्तार कार और एक टेक्सी में आमने-सामने की जबरदस्त टक्कर हो गई। दिल्ली के पर्यटक की गाड़ी एक टैक्सी गाड़ी से टकरा गई। हादसे मेंकार में बैठे हुए पर्यटक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं घायलों को मैक्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हादसे से मसूरी में भारी जाम लग गया।
हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जाम को खुलवा कर यातायात को सुचारु कराया है। साथ ही हादसे के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस द्वारा घटना में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…




















Subscribe Our channel
