उत्तराखंड
BIG BREAKING: दो दिवसीय दौरे पर कल उत्तराखंड आ रहे हैं जेपी नड्डा, जानिए क्या रहेगा पूरा कार्यक्रम…
देहरादून। उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव जैसे जैसे नज़दीक आ रहे हैं। वैसे वैसे सियासी हलचल तेज हो रही हैं। रैलियों का दौर शुरू हो गया है। अब भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा कल दो दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड आ रहे हैं। वह 19 और 20 अगस्त को रायवाला और हरिद्वार में ताबड़तोड़ 11 बैठकों में शिरकत करेंगे। इसके साथ ही नड्डा प्रदेश भाजपा की कोर कमेटी ( और टोली बैठक में भी भाग लेंगे। नड्डा के प्रदेश भाजपा तैयारियों में जुट गई है। दौरे को देखते हुए तीनों प्रदेश महामंत्रियों को तीन-तीन बैठकों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
बता दें कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष कौशिक ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रवास के दौरान होने वाली बैठकों को लेकर प्रदेश पदाधिकारियों के साथ समीक्षा की। इस दौरान उनके स्वागत समेत अन्य कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तय की गई। बताया जा रहा है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा 19 अगस्त की सुबह दिल्ली से जौलीग्रांट हवाई अड्डा पहुंचेंगे। इसके बाद वह रायवाला में पूर्व सैनिकों के साथ संवाद करेंगे। इससे पहले जौलीग्रांट से रायवाला तक उनका जगह-जगह स्वागत किया जाएगा। इसके साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष दो दिन में विधायकों, सांसदों, क्षेत्र पंचायत प्रमुखों, जिला पंचायत अध्यक्ष, नगर निकायों के अध्यक्षों, प्रदेश भाजपा के पदाधिकारियों, जिलाध्यक्षों, मोर्चों के जिलाध्यक्षों के साथ 11 बैठकों में भाग लेंगे। एक बैठक हरिद्वार शहर और शेष हरिद्वार के भूपतवाला क्षेत्र से लगे होटल में होंगी।
गौरतलब है कि राज्य में चुनाव को देखते हुए सभी पार्टियां ज़ोर शोर से तैयारियों में जुट गई है। हाल ही में भाजपा ने जन आशीर्वाद रैली निकाली थी। जिसके बाद दिल्ली सीएम केजरीवाल सीएम उम्मीदवार के ऐलान सहित देहरादून में रोड शो कर अपना शक्ति प्रदर्शन करके गए हैं। अब चुनाव के मद्देनजर कार्यकर्ताओं में जान फूंकने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा आ रहे हैं। आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा अध्यक्ष के इस दौरे को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा का पहले जुलाई में उत्तराखंड दौरा प्रस्तावित था, मगर तब प्रदेश सरकार में हुए नेतृत्व परिवर्तन के कारण इसे टाल दिया गया था।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…















Subscribe Our channel