देहरादून
BIG BREAKING: पुलिस ग्रेड पे मामले में उपसमिति ने लिया फाइनल निर्णय, जानिए क्या बोले मंत्री…
देहरादूनः उत्तराखंड पुलिस ग्रेड पे मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। लंबे समय के बाद आखिरकार मंत्रिमंडलीय उपसमिति ने मामले में अपना फाइनल निर्णय ले लिया है। मामले में अब मंत्रिमंडल बैठक में फैसला सुनाया जाएगा। बता दें कि इस मामले पर अब जल्द ही उप समिति रिपोर्ट तैयार करेगी और कैबिनेट में रखेगी। प्रदेश में पुलिसकर्मियों की 4600 ग्रेड पे की मांग को लेकर मंत्रिमंडलीय उपसमिति ने आज 16 अगस्त को अपनी तीसरी बैठक की। बैठक में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल की अध्यक्षता में तमाम अधिकारियों ने पुलिसकर्मियों के ग्रेड पे पर चर्चा सभी पहलुओं को देखते हुए अपना अंतिम निर्णय ले लिया है।
बता दें कि कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल की अध्यक्षता में विधानसभा में बैठक का आयोजन किया गया। ये बैठक पुलिस कर्मियों के ग्रेड पे को लेकर बनी उपसमिति की तीसरी और अंतिम बैठक थी। बैठक में शासन और पुलिस विभाग के वरिष्ठ आधिकारी मौजूद रहे। बैठक के बाद मंत्री सुबोध उनियाल ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि रिपोर्ट बनाकर कैबिनेट के समक्ष प्रस्तुत की जाएगी। जिस पर अंतिम फैसला राज्य कैबिनेट को लेना है। उनके अनुसार उपसमिति का फैसला अंतिम नहीं होता है फैसला कैबिनेट को ही लेना होता है।
वहीं सूत्रों की माने तो इस बात की संभावना कम है कि पुलिसकर्मियों की 4600 ग्रेड पे को लेकर सरकार फैसला ले पाएगी क्योंकि इस बैठक में पुलिसकर्मियों के 4,600 ग्रेड पे को लेकर बात नहीं बन पाई है और तमाम दिक्कतें और ग्रेड पे के चलते पुलिस कर्मियों को 4,600 ग्रेड पे मिलना मुश्किल दिख रहा है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…




















Subscribe Our channel
