देहरादून
BIG BREAKING: उत्तराखंड सचिवालय के इन कर्मियों का हुआ प्रमोशन, मिली ये जिम्मेदारी…
देहरादूनः उत्तराखंड शासन से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। सचिवालय संघ की दो साल की मेहनत आज रंग लाई है। लगातार कोशिशों के चलते निजी सचिव संवर्ग मे विगत 02 वर्ष से लम्बित विभागीय पदोन्नति का प्रकरण निस्तारित होने के बाद कर्मिकों के पदोन्नत के आदेश जारी हो गए है। पांच कर्मिकों को प्रमोशन दिया गया है। पदोन्नत कार्मिक वर्तमान तैनाती के स्थान पर तैनात रहगे तथा अपने वर्तमान तैनाती के स्थान पर ही कार्यभार ग्रहण करते हुए सचिवालय प्रशासन ( अधि 0 ) अनुभाग -4 , उत्तराखण्ड शासन को कार्यभार ग्रहण करने की सूचना उपलब्ध करायेंगे।
आपको बता दें कि निशा रानी, मनीष बिष्ट , वेद प्रकाश टम्टा, रीना शाही , मुस्तकीम अहमद को अपर निजी सचिव वेतनमान रू . 47606-151100 – मैट्रिक्स लेवल -8 को विभागीय चयन समिति की संस्तुति पर नियमित चयनोपरान्त निजी सचिव के रिक्त पद पर वेतनमान रू 56100-177500 पे – मैट्रिक्स लेवल -10 में कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से अस्थाई रूप से पदोन्नत किया गया है। कर्मियों को राज्यपाल द्वारा सहर्ष स्वीकृति प्रदान की गई है।
बता दें कि कार्मिकों को पदोन्नति के फलस्वरूप निजी सचिव के पर एक वर्ष की विहित परिवीक्षा अवधि पर रखा गया है। आपको बता दें कि ये प्रोन्नति अस्थाई है तथा भारत सरकार द्वारा राज्य परामर्शीय समिति की संस्तुतियों के अनुसार यदि उप्रा सचिवालय के अन्य कर्मी उत्तराखण्ड राज्य को आवंटित होते है तो तदक्रम में वरिष्ठता प्रभावित होने की स्थिति में इन आदेशों को तत्क्रम में निर्धारित होने वाली वरिष्ठता के आधार पर यथावश्यक परिवर्तित / प्रत्यावर्तित / परमार्जित किया जाएगा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…




















Subscribe Our channel
