देहरादून
तैयारीः उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 की तैयारियों में जुटी भाजपा, कार्यकर्ताओं को दिए ये आदेश…
देहरादून: भाजपा मुख्यालय में बूथ समिति सत्यापन अभियान की वर्चुअल बैठक आयोजित की गई। बैठक में विधानसभा चुनाव की तैयारियाें पर चर्चा की गई। वोट बढ़वाने के साथ ही सरकार की योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसमें भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि संगठन 11,235 बूथों का सत्यापन करेगा। उन्होंने कहा कि बूथ समितियां पूरे 5 वर्ष कार्य करती हैं। बूथ समितियों के माध्यम से जनता की समस्याओं का समाधान होता है और संवाद बना रहता है। अन्य दलों में चुनाव से कुछ समय पूर्व ही किसी एजेंट की तलाश की जाती है। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव-2022 के मद्देनजर पूरी तैयारी कर ली गई है।
उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को सजगता से बूथ स्तर पर रणनीति के तहत कार्य करना होगा। पूर्व की भांति संवाद बढ़ाना होगा। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि मिशन-2022 की तैयारियों में जुटी बीजेपी अब बूथ विजय अभियान के जरिये कार्यकर्ताओं के पेंच कसेगी। इसकी तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। भाजपा हमेशा बूथ के दम पर ही विजय हासिल करती है। उन्होंने कहा चुनावी प्रक्रिया का प्रमुख आधार बूथ होता है। जिसका जितना दमदार बूथ होगा उसकी उतनी बड़ी विजय होगी। दूसरे दल चुनाव के दिन पहले अपना बस्ता लेकर घूमते हैं।
बूथ प्रक्रिया भाजपा में ही संभव है।सरकार बनाने की प्रक्रिया में बूथ समिति का प्रमुख स्थान होता है। बूथ समिति ही चुनाव की रूपरेखा निर्धारित करती है. मदन कौशिक ने कहा कि आज हमारे पास लोकप्रिय सरकार और युवा मुख्यमंत्री हैं। 2022 चुनाव में हम 2017 से भी बड़ी विजय हासिल करेंगे. प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार ने कहा कि विधानसभा चुनाव 2022 में दोबारा पूर्ण बहुमत की सरकार बनानी है। इसके लिए मतदाता पुनरीक्षण के दौरान नए मतदाताओं के नाम सूची में जुड़वाने का कार्य युद्धस्तर पर शुरू कर दें।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…




















Subscribe Our channel
