उत्तराखंड
BREAKING: सीएम धामी ने राज्य के 43 आईएएस-पीसीएस अधिकारियों के किए ट्रांसफर, देखें लिस्ट…
देहरादून: राज्य में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रशासनिक अधिकारियों में बड़ा फेरबदल किया है। यहां हम आपको बता दें कि प्रदेश में धामी सरकार ने सालों से एक जगह कब्जा जमाए बैठे अधिकारियों के बंपर तबादले किए हैं। इनमे कुल 43 आईएएस और पीसीएस अधिकारी शामिल हैं। शासन व प्राधिकरण में तैनात अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए गए हैं। लगातार हो रही कार्यों की समीक्षा को देखकर शासन ने यह बड़ा फेरबदल किया है। अभी कयास लगाए जा रहे हैं कि आने वाले दिनों में कुछ और प्रशासनिक अधिकारियों को इधर-उधर किया जाएगा। प्रदेश के मुख्य सचिव एसएस संधू प्रशासनिक अधिकारियों की समीक्षा भी करने में लगे हुए हैं। इतने बड़े पैमाने पर हुए ट्रांसफर के बाद राज्य नौकरशाह में हलचल मच गई है।
तबादला सूची के अनुसार सचिव नितेश कुमार झा से निदेशक पंचायत राज का पदभार वापस लिया गया है। सचिव राधिका झा को निवेश आयुक्त, नई दिल्ली की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। सचिव एसए मुरुगेशन को सचिव ग्राम्य विकास का अतिरिक्त पदभार दिया गया है। सचिव हरिचंद्र सेमवाल से निदेशक आइसीडीएस का जिम्मा वापस लिया गया है। प्रभारी सचिव विनोद कुमार सुमन से निदेशक शहरी विकास का पदभार वापस लिया गया है। प्रभारी सचिव विजय कुमार यादव से निदेशक कौशल विकास एवं प्रशिक्षण का जिम्मा वापस लिया गया है। अपर सचिव आशीष श्रीवास्तव को अपर सचिव नियोजन का अतिरिक्त पदभार दिया गया है। अपर सचिव नितिन सिंह भदौरिया से अपर सचिव पंचायती राज तथा निदेशक स्वजल की जिम्मेदारी वापस ली गई है। अपर सचिव उदयराज सिंह से पेयजल, नमामि गंगे और निदेशक स्वजल का जिम्मा वापस लिया गया है। अपर सचिव प्रशांत कुमार आर्य से श्रम, महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास, निदेशक कर्मचारी बीमा योजना और निदेशक पर्यटन विकास परिषद का पदभार वापस लेकर मुख्य विकास अधिकारी पौड़ी की जिम्मेदारी दी गई है। अपर सचिव झरना कमठान से तकनीकी शिक्षा का पदभार वापस लिया गया है। अपर सचिव मायावाती ढकरियाल को ग्रामीण निर्माण विभाग का अतिरिक्त जिम्मा दिया गया है। क्षेत्रीय खाद्य नियंत्रक कुमाऊं ललित मोहन रयाल से मौजूदा पदभार वापस लेते हुए निदेशक शहरी विकास का जिम्मा दिया गया है। संजय कुमार से अपर आयुक्त कुमाऊं मंडल का पदभार वापस लेकर श्रमायुक्त, हल्द्वानी के पद पर तैनाती दी गई है। मेहरबान सिंह बिष्ट को अपर सचिव पेयजल का जिम्मा दिया गया है। अधिशासी निदेशक, शुगर मिल किच्छा रुचि तिवारी से मौजूदा पदभार हटाकर निदेशक समेकित बाल विकास का जिम्मा सौंपा गया है।
मुख्य कार्मिक अधिकारी पंतनगर विश्वविद्यालय विनोद गिरी गोस्वामी को निदेशक, कौशल विकास एवं प्रशिक्षण हल्द्वानी का पदभार दिया गया है। प्रधान प्रबंधक, शुगर मिल बाजपुर प्रकाश चंद्र से मौजूदा पदभार वापस लेते हुए अपर आयुक्त कुमाऊं मंडल का जिम्मा दिया गया है। अपर जिलाधिकारी हरिद्वार भगवत किशोर मिश्रा को अपर सचिव महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास का जिम्मा दिया गया है। अधिशासी निदेशक श्रीष कुमार से मौजूदा पदभार वापस लेते हुए अपर सचिव श्रम तथा निदेशक, कर्मचारी बीमा योजना का पदभार सौंपा गया है। प्रभारी सचिव सूचना आयोग बंशी लाल राणा को संभागीय खाद्य नियंत्रक गढ़वाल संभाग के पद पर स्थानांतरित किया गया है। नगर आयुक्त नगर निगम ऋषिकेश नरेंद्र सिंह को अपर आयुक्त गढ़वाल मंडल का जिम्मा सौंपा गया है। अपर आयुक्त गढ़वाल मंडल के पद पर तैनात हरक सिंह रावत को अपर सचिव शहरी विकास की जिम्मेदारी दी गई है। अपर जिलाधिकारी अल्मोड़ा वीएल फिरमाल का तबादला निदेशक दुग्ध विकास एवं निदेशक महिला डेयरी, हल्द्वानी के पद पर किया गया है। संभागीय खाद्य नियंत्रक, गढ़वाल संभाग चंद्र सिंह धर्मशक्तू को निदेशक पंचायती राज के पद पर तैनाती दी गई है। निदेशक दुग्ध विकास एवं निदेशक महिला डेयरी, हल्द्वानी जीवन सिंह नगन्याल को संभागीय खाद्य नियंत्रक कुमाऊं के पद पर तैनात किया गया है।
सचिव हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण ललित नारायण मिश्रा को अपर जिलाधिकारी ऊधमसिंह नगर के पद पर स्थानांतरित किया गया है। उपायुक्त, राजस्व परिषद विप्रा त्रिवेदी को सामान्य प्रबंधक, गढ़वाल मंडल विकास निगम के पद पर तैनाती दी गई है। अपर जिलाधिकारी पौड़ी शिव कुमार बरनवाल को अपर जिलाधिकारी, प्रशासन देहरादून के पद पर तैनात किया गया है। महाप्रबंधक गढ़वाल मंडल विकास निगम रामजी शरण शर्मा का तबादला अपर जिलाधिकारी टिहरी के पद पर किया गया है। अपर स्थानिक आयुक्त नई दिल्ली इला गिरी का तबादला अपर जिलाधिकारी पौड़ी के पद पर किया गया है। संयुक्त सचिव कौशल विकास मोहम्मद नासिर को उपायुक्त राजस्व परिषद के पद पर भेजा गया है। अपर जिलाधिकारी हरिद्वार कृष्ण कुमार मिश्र का तबादला अपर जिलाधिकारी प्रशासन, नैनीताल के पद पर किया गया है। नगर आयुक्त नगर निगम कोटद्वार प्यारेलाल शाह को अपर जिलाधिकारी, प्रशासन हरिद्वार के पद पर भेजा गया है। अपर जिलाधिकारी देहरादून वीर सिंह को अपर जिलाधिकारी, हरिद्वार के पद पर स्थानांतरित किया गया है।
अपर जिलाधिकारी चम्पावत त्रिलोक सिंह को अधिशासी निदेशक, चीनी मिल किच्छा के पद पर तैनाती दी गई है। अपर मुख्य नगर अधिकारी, देहरादून मोहन सिंह बर्निया को नगर आयुक्त नगर निगम ऋषिकेश का जिम्मा दिया गया है। अपर जिलाधिकारी टिहरी शिवचरण द्विवेदी को अपर जिलाधिकारी चम्पावत के पद पर भेजा गया है। सचिव एमडीडीए प्रकाश चंद्र दुम्का को संयुक्त मुख्य प्रशासक, उत्तराखंड आवास एवं नगर विकास प्राधिकरण तथा प्रभारी सचिव सूचना आयोग के पद पर तैनात किया गया है। अपर जिलाधिकारी, नैनीताल कैलाश सिंह टोलिया को प्रधान प्रबंधक चीनी मिल बाजपुर के पद पर भेजा गया है। नगर आयुक्त, नगर निगम हल्द्वानी चंद्र सिंह मार्तोलिया को अपर जिलाधिकारी अल्मोड़ा तथा अधिशासी निदेशक राजस्व पुलिस एवं भूलेख सर्वेक्षण प्रशिक्षण संस्थान अल्मोड़ा का जिम्मा दिया गया है। अपर जिलाधिकारी, ऊधमसिंह नगर उत्तम सिंह चौहान को सचिव हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण का जिम्मा दिया गया है। अपर जिलाधिकारी ऊधमसिंह नगर जगदीश चंद्र कांडपाल को नगर आयुक्त, नगर निगम कोटद्वार की जिम्मेदारी दी गई है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…















Subscribe Our channel