देहरादून
Breaking: अचानक मकान ढहने से दो मासूम मलबे में दबे, परिवार में मचा कोहराम….
देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में जहां जन्माष्टमी की धूम है वहीं दूसरी ओर दिल दहला देने वाली घटना सामने आ रही है। यहां सोमवार को विकासनगर के सहसपुर थाना क्षेत्र के कोटडा बिरसानी में एक मकान ढह गया है। मकान के मलबे में दो मासूम बच्चे दब गए हैं। एक बच्ची को मलबे से निकाल लिया गया है। वहीं दूसरे 6 साल के बच्चे को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। बच्चे की सलामती की दुआ करी जा रही हैं।
बता दें कि कोटडा बिरसानी में नवनिर्मित मकान का पिलर धंसने के कारण एक मकान अचानक गिर गया। मलबे के नीचे दो बच्चे दब गए। दोनों बच्चे नए मकान के नीचे पुराने मकान की छत पर थे। मौके पर पहुंची सहसपुर थाना पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने तत्काल राहत बचाव कार्य शुरू किया। रेस्क्यू के दौरान एक 8 वर्षीय बालिका आस्था को सुरक्षित बाहर निकाला गया। वहीं मकान में 6 वर्षीय बालक आरव फंसा हुआ है। उसका रेस्क्यू जारी है।
बता दें कि घटना से बच्ची आस्था डरी हुई है। उसे मकान के पीछे से सुरंग खोदकर सुरक्षित बाहर निकाला गया हैं।दूसरे बच्चे को बचाने के लिए टीम को तमाम कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। बताया है कि मकान में प्लास्टर का काम चल रहा था उस दौरान ये हादसा हो गया। काम कर रहे मजदूरों ने भाग कर अपनी जान बचाई है। मौके पर एसडीआरएफ थाना पुलिस व क्षेत्रीय विधायक सहदेव पुंडीर, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता नवीन ठाकुर मौजूद हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…




















Subscribe Our channel
