देहरादून
ब्रेकिंग: चकराता के बिजनाड़ में बादल फटा, तीन लोग लापता होने की सूचना…
देहरादून: उत्तराखंड में लगातार दो दिनों से भारी बारिश जारी है। लगातार भारी बारिश के चलते तहसील चकराता में बादल फटने की सूचना सामने आई है। बता दें कि तहसील चकराता के अंतर्गत जौनसार बाबर के खेड़ा बिजनाड़ में गुरुवार सुबह भारी बारिश के कारण बादल फटने से स्थानीय लोगों की छानी पर पहाड़ से में भारी मलबा आ गया। जिसमें तीन लोग लापता होने की सूचना है मिली है। साथ ही छानि में रह रहे ग्रामीणों के पशु भी मलबे के नीचे दब गए हैं।
मिली जानकारी के अनुसार तहसील चकराता के अंतर्गत खेड़ा बिजनाड़ में गुरुवार सुबह बादल फटने से भारी नुकसान हुआ है। बादल फटने से स्थानीय लोगों की छानी में भारी मलवा आ गया साथ ही छानी में रह रहे पशु दब गए। वहीं एक युवक और दो लड़कियां भी मलबे में दबे होने की आशंका है।
ग्रामीणों ने घटना की सूचना स्थानीय प्रशासन को दी और घटना की सूचना मिलते ही तुरंत SDRF टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के साथ रेस्क्यू ऑपरेशन चला गया। जिसमें तीन लोगों की मलबे में दबे होने की सूचना है। जिसमें से एक की बॉडी निकाल दी गई है वहीं दो लड़कियां अभी भी लापता हैं। घटनास्थल सड़क मार्ग से 2 किमी दूर पैदल है। आसपास के लोग राहत बचाव कार्य में जुट गए।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…




















Subscribe Our channel
