उत्तराखंड
बड़ी खबरः सीएम धामी ने जारी की UNLOCK की नई गाइडलाईन, जानिए क्या मिली छूट…
देहरादूनः उत्तराखंड में अब कोरोना के न के बराबर मामले है। राज्य में अब काफी कुछ खुल चुका है। इस बीच अब सीएम धामी ने बड़ी छूट दी है। सरकार ने खेलकूद गतिविधियों को खोलने का फैसला लिया है। जिसके लिए गाइडलाइन जारी कर दी है। राज्य में खेल परिसरों को खोल दिया है। लेकिन 65 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों गर्भवती महिलाओं और 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए खेल परिसर में आने पर रोक रहेगी।
बता दें कि गाइडलाइन के अनुसार राज्य में अधिकृत जिला समिति अपने हिसाब से जिलों में खेल गतिविधियों को शुरू करेगी। वहीं केवल स्थानीय खिलाड़ियों को ही स्टेडियम व खेल केंद्रों में प्रवेश की अनुमति होगी। यदि किसी खेल केंद्र में कोई व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया तो उस परिसर को सील कर दिया जाएगा सभी व्यक्तियों की अनिवार्य रूप से स्क्रीनिंग की जाएगी जो भी खेल केंद्रों में प्रवेश और बाहर निकलने के लिए एक मार्ग खुला रहेगा। खेल केंद्रों पर जाने वाले सभी व्यक्तियों की अनिवार्य रूप से स्क्रीनिंग की जाएगी।
गाइडलाइन के मुताबिक अब आवासीय प्रशिक्षण केंद्रों में एथलीटों को एक कमरे में नही ठहराया जाएगा। बड़े कमरे और डॉरमेट्री के लिए 50% से अधिक क्षमता का उपयोग नहीं किया जाएगा। वहीं अब व्यायामशाला 50 फ़ीसदी क्षमता के हिसाब से ही खोली जाएगी। इसके लिए जिला टास्क फोर्स कमेटी को गठित किया गया है। हालांकि अभी स्विमिंग पूल को खोला जाएगा। तैराकी को फिर से शुरू करने के लिए अलग से दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…















Subscribe Our channel