देहरादून
रवाना: CM धामी की दिल्ली की रवानगी, प्रदेश के विकास को लेकर केंद्रीय मंत्रियों से होगी चर्चा…
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी फिर से देश की राजधानी दिल्ली के लिए रवाना हो चुके हैं। बताया जा रहा है कि प्रदेश के विकास को लेकर वह केंद्रीय मंत्रिमंडल से कुछ अहम चर्चा करेंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी फिर दिल्ली रवाना हो गए हैं। माना जा रहा है कि वे केंद्रीय मंत्रियों से राज्य के विकास को लेकर चर्चा करेंगे।
मुख्यमंत्री बीते शनिवार की शाम से तीन दिन के दिल्ली के दौरे पर गए थे। जंहा उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा समेत कई मंत्रियों से मुलाकात की थी। इस दौरान वह अन्य मंत्रियों से भी मुलाकात करना चाहते थे, लेकिन उस वक्त कई मंत्री दिल्ली में मौजूद नहीं थे।
बुधवार देर शाम सीएम धामी दिल्ली के लिए रवाना हो गए है। सीएम के अपर मुख्य सचिव आनंदवर्धन ने बताया कि गुरुवार को मुख्यमंत्री कई केंद्रीय नेताओं से भेंट करेंगे। सीएम गुरूवार देर शाम या फिर शुक्रवार को वापस देहरादून लौट सकते हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…
परिस्थितियों से वीरान बचपन को मिली नई उड़ान, सड़क से स्कूल तक पहुँची दो बेटियाँ
गणतंत्र दिवस समारोह: DM के चाक-चौबंद व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश…
वन्यजीवों के साथ मानव जीवन और संपत्ति की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता: मुख्यमंत्री…





















Subscribe Our channel



