देहरादून
Dehradun News: घर से निकलने से पहले पढ़ लें ये खबर, रुट रहेगा डायवर्ट, देखें प्लान…
Dehradun News: रविवार को ज्यादातर लोगों के घूमने का प्लान रहता है। अगर आप भी रविवार को घर से निकलने की सोच रहे है। तो ये खबर जरूर पढ़ लें। रविवार को राजधानी में पुलिस मैराथन दौड़ का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर पुलिस लाइन देहरादून से रन फॉर यूनिटी के लिए तमाम तैयारियां की गई है। इस दौरान रूट भी डायवर्ट किया गया है। घर से रूट प्लान देख कर ही निकले।
10 लाख तक इनाम
ये मैराथन 10/ 21 किमी की होगी। बताया जा रहा है कि पुलिस लाईन आराघर टी जंक्शन आराघर चौक द्वारिका स्टोर सर्वे चौक यूकेलिप्टस चौक दिलाराम चौक ग्रेट वैल्यू (10 km U turn) कैनाल रोड़ – काठ बंग्ला (21 km U Turn)से वापस होगी। इसके लिए 10 लाख तक का इनाम है। हजारों युवा इस दौड़ में प्रतिभाग करेंगे।
रूट डायवर्ट प्लान
1. रिस्पना से ईसी रोड़,प्रिन्स चौक, राजपुर रोड़ जाने वाले वाहन रिस्पना से आईएसबीटी की ओर भेजे जायेगे, आईएसबीटी से बल्लूपुर,सहारनपुर चौक,घंटाघर से राजपुर रोड़ जा सकते हैं ।
2. धर्मपुर चौक,अग्रवाल बेकरी से आगे आराघर व रेसकोर्स की ओर यातायात बन्द रहेगा ।
3. सीएमआई से आराघर की ओर कोई भी यातायात नही भेजा जायेगा ।
4. एमकेपी,बुद्धा चौक,मनोज क्लीनिक,रोजगार तिराहे से कोई भी वाहन ईसी रोड़ की ओर नही भेजा जायेगा ।
5. राजपुर रोड़ पर ग्रेट वैल्यू से बहल चौक के मध्य वाहन एक ही लाईन में आ जा सकेगे ।
6. आईटी पार्क से कोई भी वाहन धोरण पुल की ओर नही भेजे जायेगे ।
7. कांठ बंग्ला पुल से कोई भी वाहन कैनाल रोड़ पर नही भेजे जायेगे ।
8. इन्द्रबाबा मार्ग से कोई भी वाहन कैनाल रोड़ पर नही भेजे जायेगे ।
9. पुरानी चंगी से कोई भी वाहन कैनाल रोड़ पर नही भेजे जायेगे ।
पुलिस ने की ये अपील
बताया जा रहा है कि यह दौड़ यूनिटी के लिए तथा ड्रग्स के ख़िलाफ़ लड़ने हेतु हे तथा पिछले कुछ वर्षों से देहरादून शहर की विरासत का भाग बनती जा रही है। ऐसे में पुलिस ने समस्त देहरादून वासियो से अनुरोध किया है कि diverted प्लान का उपयोग करे तथा रविवार सुबह ट्रैफ़िक पुलिस का सहयोग करें।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…




















Subscribe Our channel
