देहरादून
सौगात: कल बैठक में खुलेगा धामी सरकार का पिटारा, मिल सकती है ये सौगात…
देहरादून: उत्तराखंड में अगामी फरवरी में चुनाव होना है। ऐसे में सभी राजनीतिक दल कमर कस चुके है। राज्य सरकार लगातार बड़ी- बड़ी घोषणाएं कर रही है। ऐसे में मंगलवार को कैबिनेट की बैठक होनी है। जिसमें कई प्रस्तावों पर मुहर लगने वाली है। इस बार शिक्षको को बड़ी सौगात मिलने की उम्मीद है। सरकार ने इसकी तैयारी कर ली है।
आपको बता दें कि इस बार सरकार इंटर कॉलेजों में खाली प्रिंसिपल के पदों को भरने के लिए रियायत देने वाली है। शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे अधिकारियों को इसके निर्देश पहले ही दें चुके है। राज्य में अब हेड मास्टर पद पर 5 साल की सेवा की शर्तों को हटाने की तैयारी की जा रही है। जिसके तहत कल होने वाली कैबिनेट की बैठक में यह प्रस्ताव लाया जाएगा।
गौरतलब है कि राज्य में 1382 इंटर कॉलेज व 932 हाई स्कूल है। नियमानुसार हाईस्कूल की संख्या ज्यादा और इंटर कॉलेज भी कम होनी चाहिए। इतना ही नहीं राज्य में इंटर कॉलेजों में 700 से ज्यादा पद खाली हैं। अब कल आ रहे प्रस्ताव से इस व्यवस्था में सुधार होने की उम्मीद बढ़ गई है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…




















Subscribe Our channel
