देहरादून
मिशन 22: देहरादून में भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या के रोड शो में उमड़ा हुजूम…
देहरादूनः उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव 2022 की सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में आज बीजेपी युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या अपने दो दिवसीय दौरे पर देहरादून पहुंचे हैं। इसे लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। तेजस्वी सूर्या जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे, वहां उनका पूरे प्रदेश के युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया गया। इसके बाद तेजस्वी सूर्या ने जौलीग्रांट से बीजापुर गेस्ट हाउस तक रोड शो निकाला। इस दौरान कई स्थानों पर तेजस्वी सूर्या का जोरदार स्वागत किया गया। रोड शो में युवाओं का हुजूम उमड़ पड़ा। हाथों में झंडे में लिए कार्यकर्ता तेजस्वी सूर्या के रोड शो में काफी उत्साहित नजर आए। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार तेजस्वी सूर्या के रोड शो में करीब दो हजार बाइक और एक हजार कार शामिल हुईं। भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद तेजस्वी सूर्या का यह पहला उत्तराखंड दौरा है, जिसके लिए भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष कुन्दन लटवाल कई दिनों से तैयारियां कर रहे थे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…




















Subscribe Our channel
