देहरादून
सावधान: सोशल मीडिया पर नटवरलाल सक्रिय,घरेलू सामान बेचने के नाम पर कई लोगों को लगा चुके हजारों की चपत
देहरादून/ऋषिकेश। देवभूमि में सोशल मीडिया पर घरेलू सामान बेचने वाले नटवरलालों का एक ठग गिरोह सक्रिय है। गिरोह घरेलू सामान बेचने के नाम पर युवाओं से सोशल मीडिया पर ठगी कर रहा है।
हाल ही में गिरोह कई युवाओं को अपनी ठगी का शिकार बना चुका है। जिन पर समान बेचने के नाम पर हजारों की सेंध लग चुकी है।
दरअसल, ऋषिकेश शिवजी नगर निवासी राहुल भी इन नटवरलालों के गिरोह में फंस गए और अपनी मेहनत की कमाई को सामान खरीदने के लालच में भेंट कर चुके हैं।
हुआ यूं कि राहुल के फ़ेसबुक वाल पर एक विज्ञापन तेजी से वायरल हो रहा था। जिसमे कुछ सेकंड हैंड घरेलू सामान की विक्री दिखाई जा रही थी। सामान खरीदने की चाह में राहुल ने विज्ञापन में पोस्ट किए गए नंबरों से संपर्क किया।
नम्बर पर मौजूद व्यक्ति ने अपने आपको फौजी बताया और कहा कि मेरी पोस्टिंग कंही अन्यत्र हो गई है और वह घर का कुछ सामान बेच रहा है।
लालच में आकर राहुल ने सामान खरीदने की हामी भर दी। फिर क्या था गिरोह के सदस्यों ने राहुल को अपने झांसे में ले लिया और कभी सीपिंग, डिलीवरी तो सिक्योरटी के नाम पर करीब 14000 की ठगी कर ली।
लेकिन जब कुछ दिन बाद राहुल से और अधिक पैसे की डिमांड हुई तो उसे अपने साथ अप्रिय घटना का अंदेशा होने लगा। इस बात की शिकायत साइबर सेल से कर दी गई।
जंहा अधिकारियों ने राहुल से ठगी होने की पुष्टि की है। बहरहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
- औऱ भी फंस चुके नटवरलाल के चंगुल में
राहुल ने बताया कि सोशल साइट पर जब उसने पूरे प्लेटफार्म को खंगाला तो पता लगा उसी की तरह कई युवा ठगी का शिकार हो चुके हैं, जो अपनी कमाई से इन नटवरलालों की जेब गर्म कर चुके हैं।
उत्तराखंड टुडे आप सभी प्रिय पाठकों से यही गुजारिश करता है कि, इस प्रकार के गिरोह से सावधान रहने की आवश्यक्ता है।
हमारी उत्तराखण्ड पुलिस भी समय समय पर आपको जिम्मेदार बनाने का काम करती आ रही है।
सोशल मीडिया पर इस प्रकार की पोस्टों की पहले भली भांति से जांच करले।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…




















Subscribe Our channel
