देहरादून
खुशखबरी: जल्द ही उत्तराखंड के हर ब्यक्ति का बनेगा आयुष्मान कार्ड, सरकार ने की पहल…
देहरादून। उत्तराखंड के नागरिकों के लिए खुशखबरी की बात यह है कि उत्तराखंड सरकार आयुष्मान कार्ड के जरिये सूबे के प्रत्येक नागरिक को स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने जा रही है। इसके लिए राज्य सरकार ने अगले दो माह में 70 लाख आयुष्मान कार्ड बनाने का लक्ष्य रखा है। साथ ही राज्य सरकार ने राजकीय कर्मचारियों एवं पेंशनरों के सामने आ रही गोल्डन कार्ड की दिक्कतों का समाधान करने जा रही है। उत्तराखंड के स्वास्थ्य मंत्री डा धन सिंह रावत ने गुरुवार को सचिवालय में अटल आयुष्मान व गोल्डन कार्ड की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के सभी नागरिकों को अटल आयुष्मान योजना योजना के तहत स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके लिए सभी व्यक्तियों का आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए दो माह का लक्ष्य रखा गया है। प्रदेश में अभी 44 लाख आयुष्मान कार्ड जारी हो चुके हैं। अगले दो माह में 70 लाख नए आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए अधिकारियों निर्देशित किया गया है।
उन्होंने कहा कि कर्मचारी संगठनों की अटल आयुष्मान योजना की व्यवहारिक दिक्कतों को जल्द दूर करते हुए एक ही जगह कैशलेस चिकित्सा सुविधा मुहैया कराई जाएगी। बैठक में राज्य स्वास्थ्य अभिकरण के चेयरमैन डीके कोटिया ने बताया कि उत्तराखंड सर्वाधिक आयुष्मान कार्ड बनाने वाले राज्यों में तीसरे स्थान पर है। अब तक तीन लाख व्यक्ति इस योजना का लाभ ले चुके हैं। उत्तराखंड के 205 अस्पतालों को इस योजना से संबद्ध किया गया है, जिसमें 102 सरकारी और 103 निजी अस्पताल हैं। बैठक में सचिव स्वास्थ्य अमित नेगी, मुख्य कार्यकारी अधिकारी राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण अरुणेंद्र सिंह चौहान, निदेशक संजीव कुमार, डा एके गोयल समेत अन्य अधिकारी उपस्थित थे

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…




















Subscribe Our channel
