देहरादून
सावधानः गाड़ी चलाते हुए किया ये काम तो हो जाएगा मोबाइल सीज, लाइसेंस भी होगा जब्त…..
देहरादूनः उत्तराखंड में अगर आप गाड़ी चलाते हुए मोबाईल पर बात करते है, तो सर्तक हो जाए। क्योंकि अब आप पर निगाह रखी जा रही है और अगर आपने मोबाइल पर बात की तो आपको न सिर्फ चालान भरना पड़ेगा। बल्कि आपका मोबाइल भी सीज कर दिया जाएगा। जी हां सड़क हादसों पर रोक लगाने के लिए परिवहन विभाग की प्रवर्तन टीम के द्वारा सड़क हादसों पर रोक लगाने के लिए विशेष अभियान की शुरूआत कर दी है। अभियान के पहले दिन राजधानी देहरादून में 13 चालकों के मोबाइल सीज किए गए है।
बता देंं कि अगर आप मोबाइल पर बात करते हुुए पकड़े जाते है तो आपका मोबाइल सीज किया जाएगा। जो 24 घंटे बाद आरटीओ ऑफिस से तब वापस मिलेगा। जब संबंधित वाहन चालक माफीनामे के साथ ₹2000 जुर्माना राशि जमा कराएगा और यह भी शपथ लेगा कि वह ये अपराध दुबारा नहीं करेगा। यह प्रक्रिया पूरी करने के बाद चालक का ड्राइविंग लाइसेंस जब्त कर उसे 3 माह के लिए निलंबित कर दिया जाएगा। यातायात पुलिस द्वारा पहले दिन 13 चालक इस अपराध में पकड़े गए और उनका मोबाइल फोन 24 घंटे के लिए सीज कर दिया गया। उनके वाहन का भी चालान काटा गया। इसके साथ ही तेज रफ्तार बिना हेलमेट बिना सीट बेल्ट के वाहन चलाने वालों के भी चालान किए गए हैं। इस दौरान 63 वाहन के चरण जबकि तीन को सीज किया गया है।
गौरतलब है कि वाहन चलाते समय मोबाइल का इस्तेमाल हादसे को न्योता देता है ऐसे में अब सख्त कार्यवाही शुरू कर दी गई है। इसके साथ ही अब यातायात नियमों का पालन ना करने वालों का 169 जगहों पर ऑटोमेटिक e-challan होगा। अभी 49 जगहों पर कैमरे को सेंसर की मदद से चालान किए जा रहे हैं। योजना के तहत से स्थानों पर भी ऑटोमेटिक ही चालान होंगे ऐसे में कहीं भी यातायात नियम तोड़ने वालों का चालान कुछ ही देर में उनके मोबाइल पर पहुंच जाएगा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…




















Subscribe Our channel
