देहरादून
नाइट कर्फ्यू: 10 बजे के बाद घूमने पर होगा मुकदमा दर्ज, पढ़िए पूरी जानकारी…
देहरादून: प्रदेश में कोरोना का खतरा बढ़ता जा रहा है। प्रदेश सरकार बढ़ते मामलों को लेकर कड़ी निगरानी और सक्रियता से कार्य कर रही है। परंतु कुछ लोग की नियमों की अनदेखी के चलते कोरोना लगातार अपने पैर पसारता जा रहा है। लोगों में दहशत बढ़ती जा रही है। अगर यहीं आलम रहा तो प्रदेश में पिछले साल जैसे हालात बनने में देरी नहीं लगेगी। आप और हम यदि कोरोना को लेकर गंभीर नहीं हुए तो हालात फिर से बिगड़ सकते है। कुछ लोगों की लापरवाही के लिए आए दिन कोरोना के आंकड़े में इजाफा हो रहा है। प्रदेश में सबसे ज्यादा खराब हालात देहरादून के हैं। राजधानी देहरादून में नाइट कर्फ्यू लगाया गया है। 30 अप्रैल तक राजधानी में सभी स्कूल भी बंद रहेंगे।
राज्य सरकार के आदेश के बाद जिला प्रशासन ने इस संबंध में विधिवत आदेश जारी कर दिए हैं। नाइट कर्फ्यू के दौरान दून में व्यापारिक प्रतिष्ठान नहीं खुलेंगे। सामान्य रूप से चलने वाले वाहनों का संचालन भी बंद रहेगा। एसएसपी डॉ. योगेंद्र सिंह रावत ने सभी सीओ और थानाध्यक्षों को नाइट कर्फ्यू के नियमों का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए हैं। दून में रात 10 बजे के बाद अगर कोई व्यक्ति बेवजह घूमता पाया जाता है, तो उसके खिलाफ तुरंत केस दर्ज किया जाएगा। नाइट कर्फ्यू से संबंधित दिशा-निर्देश जारी किए गए। देहरादून में रात 10 बजे से सुबह पांच बजे तक नाइट कर्फ्यू जारी रहेगा। रात 10 बजे के बाद किसी भी स्थिति में छूट नहीं दी जाएगी। दुकानदारों और प्रतिष्ठान स्वामियों से समय पर दुकानें बंद करने को कहा गया है। ताकि खरीदारी करने आए लोग और काम करने वाले कर्मचारी समय से घर पहुंच जाएं।
थानाध्यक्षों से संबंधित क्षेत्रों में नाइट कर्फ्यू की जानकारी देने के लिए मुनादी कराने को कहा गया है। एसएसपी ने थानाध्यक्षों को अपने-अपने क्षेत्रों में बैरिकेडिंग लगाकर गहनता से वाहनों की जांच करने के आदेश दिए हैं। एसएसपी के निर्देश के बाद थानाध्यक्षों ने अपने-अपने क्षेत्र में मुनादी करा कर लोगों को नाइट कर्फ्यू की जानकारी भी दी जा रही है। उनसे अपील की गई कि वो रात के वक्त बेवजह बाहर ना घूमें। बीती रात डीएम डॉ. आशीष श्रीवास्तव और एसएसपी डॉ. योगेंद्र सिंह रावत ने खुद सड़कों पर उतर कर नाइट कर्फ्यू का जायजा लिया। घंटाघर, राजपुर, रायपुर और निरंजनपुर सब्जी मंडी में जाकर चेकिंग की। इस दौरान पुलिस ने 10 बजे के बाद घूमने वालों के चालान काटे। जिनके पास मास्क नहीं थे, उन्हें मास्क उपलब्ध कराए। एसपी सिटी सरिता डोभाल ने भी सभी क्षेत्रों में जाकर रात को घूम रहे वाहन चालकों को जागरूक किया।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…




















Subscribe Our channel
