देहरादून
अभी-अभी: देहरादून में दर्दनाक हादसे में दो की मौत, चार घायल, कार के उड़े परखच्चे…
देहरादून: राजधानी से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है। यहां थानो-जौलीग्रांट सड़क मार्ग के पास कार एक पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए।वहीं हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चार घायल हो गए। घटना से मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार घटना आज दोपहर करीब डेढ़ बजे की है। शास्त्री नगर टेक बहादुर रोड देहरादून निवासी एक ही परिवार के सदस्य रायपुर थानो जौलीग्रांट होकर भानियावाला आ रहे थे। कार में चालक सहित 5 लोग सवार थे। इस बीच कार जंगल के बीच अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई। हादसे में दो लोगों की मौके पर मौत हो गई है। जबकि चार लोग गंभीर घायल हो गए है। घायलों को 108 के माध्यम से हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट में भर्ती कराया गया है।
घायलों की पहचान नरोत्तम भट्ट पुत्र चेतराम भट्ट निवासी मकान नंबर 29 विवेकानंद ग्राम फेस टू जोगीवाला उम्र 58 वर्ष , भगवती प्रसाद भट्ट पुत्र स्वर्गीय मनीराम भट्ट ,कीर्ति राम भट्ट पुत्र दामोदर भट्ट निवासी तेग बहादुर रोड थाना डालनवाला , रमेश चंद्र भट्ट पुत्र मक्खन लाल भट्ट निवासी सारथी बिहार देहरादून उम्र 67 के रूप में हुई है। वहीं मृतको की पहचान विनोद भट्ट पुत्र बच्ची राम भट्ट निवासी 256 चुक्खु मोहल्ला कोतवाली नगर देहरादून उम्र 53 वर्ष, मदन मोहन भट्ट पुत्र गयानंद भट्ट निवासी तेग बहादुर रोड लेन नंबर के रूप में हुई है।पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्ट के लिए भेज दिया है। वहीं परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है। परिजनों में कोहराम मच गया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…




















Subscribe Our channel
