देहरादून
चुनाव से पहले उत्तराखंड में मतदाता सचल वाहन मतदान के प्रति लोगों को करेंगे जागरूक…
देहरादूनः उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही राज्य निर्वाचन आयोग ने भी अपनी पूरी तैयारी शुरू कर दी है। राज्य के मतदाताओं को जागरूक करने के लिए मुख्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्या ने सोमवार को राजधानी देहरादून से मतदाता सचल वाहनों को रवाना किया। उत्तराखंड मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि इस सचल वाहनों को रवाना करने का मुख्य उद्देश्य राज्य के वोटरों को जागरूक करने के साथ नए वोटरों को भी पंजीकृत कराना है। महिलाओं को भी मतदान के प्रति जागरूक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह सचल वाहन कुमायूं और उत्तराखंड के सभी जिलों में जाएंगे। इस मतदाता सचल वाहन के साथ नुक्कड़ नाटक की टीम भी लोगों को मतदान के लिए जागरूक करेंगे। यह अभियान फिलहाल 15 नवंबर से शुरू होकर 22 नवंबर तक राज्य के सभी जिलों में चलेगा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…





















Subscribe Our channel

