देहरादून
BREAKING: देहरादून के इन रास्तों पर कल संभलकर चलें, डायवर्ट हुए रूट, देखिए पूरा ट्रैफिक प्लान…
देहरादूनः स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राजधानी देहरादून में रूट डायवर्ट किया गया है। यदि देहरादून में आप 15 अगस्त को घर से बाहर निकल रहे हैं, तो यह प्लान अवश्य देख लें, अन्यथा आपको परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देहरादून पुलिस द्वारा रूट डायवर्ट और पार्किंग व्यवस्था की गई है। ताकि आमजन को कम से कम दिक्कतों का सामना करना पड़े। इसके अलावा स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के मद्देनजर पुलिस लाइन के चारों ओर जीरो जोन रहेगा। स्वतंत्रता दिवस परेड के सभी प्रतिभागी, आर्मी, पैरामिलिट्री, पुलिस, होमगॉर्ड और कार्यक्रम देखने आने वाले सभी नागरिक अपने वाहन बन्नू स्कूल और रेसकोर्स में पार्क कर पुलिस लाइन आएंगे।
राजधानी में पार्किंग की व्यवस्थाः
वीआईपी के वाहनों की पार्किग व्यवस्था पोर्टिको में की गई है। अधिकारियों के वाहन शहीद स्मारक के सामने पार्क होगे। मीडिया कर्मियों के वाहन सेंटर पुलिस कैंटिन केे सामने पार्क होगे। विधायक, मंत्रीगण और दर्जाधारी की गाड़ियां शहीद स्मारक के बायीं ओर पार्क होगी। फ्लैग पार्किंग का इंतजाम शहीद स्मारक के दाहिनी ओर किया गया है। वहीं आमजन के वाहन बन्नू स्कूल और बैंडमिंटन हॉल के सामने खाली मैदान में पार्क होंगे। इसके अलावा विक्रमों और सिटी बसों के लिए जरूरत के मुताबिक रूट डायवर्ट कर रोका जाएगा। इसके लिए पुलिस ने बैरियर व्यवस्था की है।
एसपी सिटी सरिता डोभाल ने बताया कि पुलिस लाइन में आयोजित होने वाले 15 अगस्त के कार्यक्रम के दौरान रूट और पार्किंग व्यवस्था की गई है। साथ ही कोविड-19 के मद्देनजर सभी से कोविड गाइडलाइन का पालन करने की अपील की गई है। कार्यक्रम में आने वाले लोगों को मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग आदि का पालन करना होगा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…




















Subscribe Our channel
