देहरादून
वाह: यहां त्वरित किडनैपिंग खुलासे पर पुलिस हुई सम्मानित, वेलडन ऋषिकेश पुलिस…
ऋषिकेशः तीर्थनगरी ऋषिकेश से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां एक 12 साल के बच्चें को किडनैप हो गया था। आरोपी परिजनों से 15 लाख की फिरौती मांग रहा था। जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। परिजनों ने बच्चें की किडनैपिंग की जानकारी पुलिस को दी तो पुलिस फौरन मामले की जांच में जुट गई। पुलिस ने तत्वारित कार्रवाई करते हुए जाल बिछाकर आरोपी किडनेपर को पकड़ लिया है। साथ ही बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया है। बच्चें को सकुशल देख परिजनों में खुशी की लहर है। इसके साथ ही परिजनों ने ऋषिकेश पुलिस टीम की सराहना की है।
जानकारी के मुताबिक बच्चे के परिजनों ने पुलिस को लिखित शिकायत की थी कि 12 साल के लड़के भुवनेश उप्रेती को भोला नाम का व्यक्ति जिसने पूर्व में मेरे घर मकान बनाने का कार्य किया था, अपने साथ कुछ खाने पीने का सामान दिलाने के बहाने ले गया, जो वापस नहीं आया। इसके बाद उसने अपने नंबर से भोला का नंबर मिलाया तो उसने मेरा फोन नहीं उठाया। कुछ समय पश्चात जब अपनी पत्नी के नंबर से फोन किया तो उसने फोन उठा लिया और कहा कि तुम्हारा बेटा मेरे कब्जे में है मैंने तुम्हारे बेटे का अपहरण कर लिया है। दो घंटे के अंदर ₹ 15 लाख का इंतजाम करो और पुलिस को बताया तो तुम्हारा बेटा नहीं मिलेगा।
परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 354/21, धारा 364 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। जिसके बाद पुलिस ने जाल बिछा कर बच्चे को 5 घंटे के अंदर जनपद बिजनौर से सकुशल बरामद कर अपहरणकर्ता को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी की पहचान भोला राज मिस्त्री निवासी चम्पारन बिहार हाल निवासी- माया मार्केट श्यामपुर ऋषिकेश और अपहरणकर्ता के साथी की पहचान चंदन कुमार पुत्र हरि यादव निवासी सरैया खैरा टोला थाना पहाड़पुर जिला मोतिहारी बिहार हाल ट्रॉनिका सिटी गाजियाबाद राजा फैशन फैक्ट्री के रूप में हुई है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। वहीं बच्चे को सकुशल पाकर परिजन पुलिस की प्रशंसा कर रहे है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…




















Subscribe Our channel
