उत्तराखंड
आदेश: बरसात के चलते नहीं रुकेगा विकास, ड्रोन के माध्यम से अधिकारी हुए निर्देशित, जानिए कहां…
देहरादूनः पीएम मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट केदारनाथ धाम का पुनर्निमार्ण कार्य चल रहा है। सीएम धामी कई बार केदारनाथ धाम का दौरा करने वाले थे लेकिन मौसम खराब होने के चलते कई बार दौरा रद्द हो गया। जिसके चलते वह निर्माण कार्यों का जायजा लेने नहीं जा सके। ऐसे में बुधवार को सीएम ने ड्रोन के माध्यम से केदारनाथ धाम के पुनर्निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को महत्वपूर्ण दिशा- निर्देश देते हुए कार्यों में तेजी लाने के आदेश दिए है।
बता दें कि केदारनाथ श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है। पीएम मोदी के मार्गदर्शन में मास्टर प्लान के अनुरूप केदारनाथ को भव्य बनाया जा रहा है।मुख्यमंत्री ने देहरादून से ही ड्रोन लाइव वीडियो के माध्यम से पुनर्निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को कार्यों में और तेजी लाने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने पहले चरण में अवशेष आदिगुरू शंकराचार्य की समाधि स्थल और मंदाकिनी नदी पर बन रहे ब्रिज के निर्माण कार्य को जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आने वाले दो-तीन माह में केदारनाथ में कार्य करने के लिए अच्छा समय है। इस दौरान तेजी से कार्य किए जायेंगे।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि केदारनाथ में चल रहे द्वितीय चरण के जो कार्य स्वीकृत हो चुके हैं, उनमें भी तेजी लाई जाए। सरस्वती नदी पर घाट एवं आस्था पथ के निर्माण के कार्य जल्द पूर्ण किए जाएं। द्वितीय चरण के कार्यों में 116 करोड़ रुपये के कार्यों की स्वीकृति हो चुकी है। 08 कार्यों पर कार्य शुरू हो गया है। इसमें संगम घाट का नव निर्माण, आस्था पथ में रेन शेटलर, वॉटर एटीएम, कमांड-कंट्रोल रूम, हॉस्पिटल बिल्डिंग एवं अन्य कार्य किए जा रहे हैं। इस अवसर पर मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधु, अपर सचिव पर्यटन श्री युगल किशोर पंत एवं वर्चुअल माध्यम से जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग मनुज गोयल उपस्थित रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…















Subscribe Our channel