उत्तरकाशी
महानिदेशक, चिकित्सा स्वास्थ्य डॉ विनिता शाह ने किया जिला अस्पताल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण…
उत्तरकाशी : महानिदेशक, चिकित्सा स्वास्थ्य एवम परिवार कल्याण उत्तराखंड डॉ विनिता शाह, निदेशक गड़वाल मंडल डॉ प्रवीण कुमार, निदेशक, डॉ के0के0 टम्टा एवम सहायक निदेशक डॉ विमलेश जोशी द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, चिन्यालीसौड़ वा जिला चिकित्सालय, उत्तरकाशी का भ्रमण कर, चिकित्सालय का निरीक्षण किया गया।
भ्रमण के दौरान उनके द्वारा आई0सी0यू0, सेमी क्रिटिकल वार्ड, जनरल वार्ड, ऑक्सीजन प्लांट, पैथालॉजी लैब, औषधि भंडार एवम ब्लड बैंक आदि का निरीक्षण किया गया। इसके अतिरिक्त भारत सरकार द्वारा प्रस्तावित क्रिटिकल केयर यूनिट (50 बेड) के निर्माण हेतु भूमि का निरीक्षण किया गया।
महानिदेशक द्वारा निरीक्षण उपरांत सभी अधिकारियों को बैठक ली गई जिसमें उनके द्वारा निर्देश दिए गए कि सिलक्यारा में चल रहे टनल रेस्क्यू होने तक जनपद में कार्यरत सभी अधिकारियों/कर्मचारियों को अवकाश प्रदान न किया जाय साथ ही अवकाश पर गए कर्मचारियों का अवकाश भी रद्द कर दिए जाए।
इसके अतिरिक्त उनके द्वारा सिलक्यारा टनल रेस्क्यू होने के उपरांत मरीजों के बेहतर स्वास्थ्य सुविधा प्रदान किए जाने के संबंध में जिला चिकित्सालय में चल रही तैयारियों का जायजा लिया गया वा अधिकारियों के साथ आगे की रणनीति पर विस्तृत विचार विमर्श किया गया। तदोपरान्त उनके द्वारा सिलक्यारा टनल हादसे वाले स्थल का निरीक्षण हेतु प्रस्थान किया गया।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…




















Subscribe Our channel

