उत्तराखंड
Uttarakhand news: चारधाम यात्रियों के लिए खुशखबरी, GMVN पर कर सकेंगे कैब बुक, कम खर्च में होगा सफर आसान…
केदारनाथ धाम के कपाट खुलने कि तीथी घोषित होने के बाद से ही शासन-प्रशासन जोरों शोरों से यात्रा कि तैयारीयों में जुट गई है। पर्यटक विभाग द्वारा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कि प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। राज्य सरकार द्वारा श्रद्धालुओं के लिए अधिक से अधिक सुविधाओं का बंदोबस्त करने में जोर दिया जा रहा है।
यात्रा सरल करने के सिलसिले में GMVN अर्थात् गढ़वाल मण्डल विकास निगम ने अपनी वेबसाइट पर एक नया फिचर लॉन्च किया है। जिसके अंतर्गत कैब बुक करने की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। बता दें कि इस वेबसाइट के अंतर्गत कम खर्च में कैब बुक कराया जा सकता है। इससे पहले GMVN कि वेबसाइट पर गेस्ट हाउस और होटल बुकिंग कि सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती थी।
GMVN के सहायक महाप्रबंधक राकेश सकलानी का कहना है कि इस मे खास कर कैब के किराए पर विचार किया गया है।वेबसाइट के इस फिचर पर अभी काम किया जा रहा है और बहुत जल्द इसे लागू कर दिया जाएगा। विभाग द्वारा ट्रेवल एजेंसियों को सेवा के लिए तत्पर करा दिया गया है। तीर्थयात्री को इस पहल के चलते यात्रा में आसानी होगी और चारधाम के साथ-साथ अपने इच्छा अनुसार अन्य स्थानों का भी भ्रमण कर सकेंगे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…
परिस्थितियों से वीरान बचपन को मिली नई उड़ान, सड़क से स्कूल तक पहुँची दो बेटियाँ
गणतंत्र दिवस समारोह: DM के चाक-चौबंद व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश…
















Subscribe Our channel