हरिद्वार
हादसा: गुजरात से गंगा दर्शन करने आया युवक, काल के पंजे ने लिया आगोश में, SDRF का रेस्क्यू जारी…
हरिद्वार घूमने आया 19 वर्षीय युवक भूपतवाला स्थित परमार्थ घाट पर नहाते समय गंगा में डूब गया। सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने सर्च अभियान चलाया मगर युवक का कुछ पता नहीं चल पाया। टीम युवक को ढूंढने के लिए रेस्क्यू अभियान चलाए हुए है।
यह जानकारी देते हुए ढालवाला स्थित एसडीआरएफ टीम के प्रभारी एसआई कविंद्र सजवाण ने बताया कि पाटीदार चौक गांधी ग्राम, जिला राजकोट गुजरात निवासी 19 वर्षीय तुषार राठौर पुत्र अजय राठौर हरिद्वार स्थित भूपतवाला परमार्थ घाट पर नहाते समय डूबा गया।
जिसकी सूचना वहां मौजूद लोगों ने पुलिस को दी। पुलिस की सूचना पर मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने युवक को ढूंढने के लिए सर्च अभियान चलाया, मगर युवक का कुछ पता नहीं चल पाया। उन्होंने बताया कि युवक को ढूंढने के लिए मंगलवार को भी सर्च अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि तुषार लगभग 30 लोगों के ग्रुप के साथ यहां घूमने आया था। एसडीआरएफ टीम में
किशोर कुमार, विक्रम सिंह, लक्ष्मण सिंह, नरेंद्र सिंह व
अमित शामिल थे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…





















Subscribe Our channel
