उत्तराखंड
Big News: उत्तराखंड में चुनावी हुंकार भरेंगे मोदी-योगी, जनता से होंगे रूबरू, यहां देखें पूरा कार्यक्रम…
देहरादूनः उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार-प्रसार जोरों पर हैं। सभी पार्टियों के दिग्गज चुनावी मैदान में कूदे हैं। वहीं, अमित शाह के चुनावी दंगल में कूदने के बाद अब पीएम मोदी और योगी भी मोर्चा संभालने वाले है। इस कड़ी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 10 से 12 फरवरी तक उत्तराखंड में तीन जनसभाओं को संबोधित करेंगे। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 12 फरवरी को कोटद्वार, रुड़की और खटीमा में जनसभाओं को संबोधित करेंगे।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार आगामी 10, 11 और 12 फरवरी को पीएम मोदी की जनसभाएं होंगी। इस दौरान प्रधानमंत्री श्रीनगर, अल्मोड़ा और रुद्रपुर दौरे पर रहेंगे और यहां जनसभाएं करेंगे। पीएम मोदी 10 फरवरी को दोपहर 12 बजे विशेष विमान से श्रीनगर पहुंचेंगे। यहां वह जनसभा को संबोधित करेंगे। 11 फरवरी को पीएम अल्मोड़ा और 12 फरवरी को रुद्रपुर में जनसभा को संबोधित करेंगे। वहीं यूपी सीएम योगी का भी उत्तराखंड के लिए दौरा तय हो चुका है। योगी आदित्यनाथ दस फरवरी को कोटद्वार, खटीमा और रुड़की आएंगे।
गौरतलब है कि उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 के 14 फरवरी को होने वाले मतदान के लिए सिर्फ छह दिन बाकी हैं। ऐसे में भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उत्तरप्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ की लोकप्रियता को भुनाना शुरू कर दिया है। यही वजह है कि प्रचार के अंतिम चरण में पीएम मोदी और योगी देवभूमि की जनता से रूबरू होंगे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
















Subscribe Our channel
