उत्तराखंड
Job Update: उत्तराखंड में यहां हो रही है भर्ती, 25 जुलाई है आवेदन की लास्ट डेट, पढ़ें डिटेल्स…
Job Update: उत्तराखंड में पूर्व सैनिक कल्याण निगम लिमिटेड उपनल (UPNL) में भर्ती प्रक्रिया शुरू है। उपनल द्वारा सशस्त्र सुरक्षा गार्ड के 15 पद, सामान्य सुरक्षा गार्ड के 455 पद जिनमें 50 महिला गार्ड भी शामिल है, तथा सुपरवाइजर के 30 पद जिनमें 3 महिला पद शामिल है कि, भर्ती की जानी है। आवेदन की अंतिम तारीख 25 जुलाई है।
बता दें कि, उपनल द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक इन पदों पर आवेदन करने के लिए पूर्व सैनिकों को शारीरिक रूप से स्वस्थ, अनुशासित, विनम्र, बिना किसी आपराधिक रिकॉर्ड के होना आवश्यक है। ये भर्ती 1 अगस्त 2022 से 2 वर्षों के लिए प्रायोजित है।
चयन के समय मेडिकल चेक अप, पुलिस सत्यापन होना अनिवार्य है और चयन के लिए जो दस्तावेज की आवश्यकता है, उसमें डिस्चार्ज बुक, पीपीओ, पहचान पत्र, पैन कार्ड, आधार कार्ड, दो पासपोर्ट साइज फोटो और मूल निवास प्रमाण पत्र की आवश्यकता पड़ेगी।
इसके अलावा सामान्य सुरक्षा गार्ड के लिए ₹23000 वेतन, सशस्त्र सुरक्षा गार्ड के लिए ₹26000 वेतन और सुपरवाइजर के लिए ₹27000 वेतन प्रतिमा निर्धारित है। उपनल द्वारा चयन हेतु “पहले आओ-पहले पाओ” की नीति अपनाई जाएगी और 25 जुलाई के बाद कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…















Subscribe Our channel