अल्मोड़ा
उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले बड़ा बस हादसा, 36 लोगों की मौत…19 घायल..
उत्तराखंड के अल्मोड़ा में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। एक बस खाई में गिर गई है। हादसे में 36 लोगों की मौत हो गई। जबकि 19 लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, गढ़वाल से लेकर कुमाऊं के रामनगर और आसपास के क्षेत्र में चलने वाली जीएमओयू के यूजर्स ग्रुप की बस संख्या (यूके 12 पीए 0061) सोमवार की सुबह करीब सात बजे बारात गांव से होते हुए रामनगर की ओर जा रही थी। मरचूला के कूपी बैंड के पास पहुंचते ही जैसे ही चालक ने बस को मोड़ने का प्रयास किया। बस अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे करीब 150 फुट गहरी खाई में जा गिरी। 43 सीटर बस में करीब 55 यात्री सवार थे।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मार्चुला, अल्मोड़ा मे हुई बस दुर्घटना की मजिस्ट्रेट जांच हेतु आयुक्त कुमाऊँ मंडल को निर्देश दिए। साथ ही मुख्यमंत्री ने पौड़ी और अल्मोड़ा के संबंधित क्षेत्र के एआरटीओ प्रवर्तन को निलंबित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने बस दुर्घटना के मृतक परिजनों को 4-4 लाख रूपये और घायलों को 1-1 लाख रूपये की आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए। बस दुर्घटना में घायल व्यक्तियों का उपचार रामनगर चिकित्सालय में किया जा रहा है। एम्स ऋषिकेश से एयर एम्बुलेंस से चिकित्सकों की टीम रामनगर पंहुच गई है। घायलों के बेहतर उपचार के निर्देश दिए गए यहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी घायलों के हाल जानने रामनगर पहुंचे हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…




















Subscribe Our channel

