उत्तरकाशी
तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर कार्यशाला का आयोजन
31 मई 2025 को विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तत्वाधान एवं मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ बी0एस0 रावत के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय तम्बाकू नियन्त्रण कार्यक्रम के अन्तर्गत श्री विश्वनाथ स्नातकोत्तर संस्कृत महाविद्यालय उत्तरकाशी में विश्व तम्बाकू निषेध दिवस के अवसर पर कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें महाविद्यालय के छात्र, आचार्य, स्टाॅफ आदि शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य आचार्य जगदीश प्रसाद सेमवाल जी के द्वारा की गयी। साथ ही जनपद के समस्त चिकित्सा इकाईयों के माध्यम से भी विश्व तम्बाकू निषेध दिवस के अवसर पर गतिविधियों का आयोजन किया गया जिसमें आम जनमानस ने भी बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया।
महाविद्यालय के कार्यक्रम का संचालन आचार्य अनिल बहुगुणा जी के द्वारा किया गया, कार्यक्रम में सर्वप्रथम सोनिया बिष्ट, सोशल वर्कर, राष्ट्रीय तम्बाकू नियन्त्रण कार्यक्रम उत्तरकाशी द्वारा तम्बाकू के दुष्परिणाम एवं कोटपा अधिनियम-2003 के सम्बन्ध में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गयी। तत्पश्चात शशि बाला आर0के0एस0के0 काउंसलर के द्वारा युवाओं का नशा एवं तम्बाकू उत्पादों के प्रयोग एवं आकर्षण के संबंध में जानकारी दी गया साथ ही समस्त से आग्रह किया गया कि तम्बाकू उत्पादों से दूर रहें एवं अपने चिर-परिचितों को भी तम्बाकू एवं नशे के दुष्परिणाम के संबंध में जारकारी साझा करें। कार्यक्रम में उपस्थित नेत्र रोग विभाग के नेत्र मितिज्ञ विनोद भाटिया के द्वारा तम्बाकू उत्पादों के प्रयोग के कारण होने वाले नेत्र विकार एवं मोतियाबिन्द की बढ़ती संभावनाओं के बारे में जागरूक किया गया एवं आंखो को सुरक्षित रखने के तौर-तरीकों के संबंध में जानकारी दी गयी।
कार्यक्रम में प्राचार्य आचार्य जगदीश प्रसाद सेमवाल द्वारा सभी छात्र-छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा गया कि सम्पूर्ण उत्तरकाशी जनपद को नशा मुक्त करने के लिए युवाओं को आगे आकर उत्साह से ओत-प्रोत होकर भाग लेना चाहिए। साथ उनके द्वारा कहा गया कि ‘‘ आओ, तंबाकू का त्याग करें, तंबाकू का सेवन न करने के लिए अन्य लोगों को प्रेरित करें ।” तत्पश्चात कार्यालय मुख्य चिकित्सा अधिकारी सभागार में सिविल जज श्वेता राणा चौहान की अध्यक्षता में शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसी क्रम में जनपद की समस्त चिकित्सा स्वास्थ्य इकाइयों एवं जनपद के समस्त आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में आम जनमानस को तंबाकू निषेध के प्रति जागरूक किए जाने के उद्देश्य से अनेक जागरूकता कार्यक्रम चलाए गए।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…




















Subscribe Our channel

