उत्तराखंड
बिग ब्रेकिंग: बदरीनाथ हाईवे पर बड़ा हादसा, चट्टान में दबने से तीन की मौत
UT- बदरीनाथ हाईवे पर चमोली चाड़ा पर ऑल वेदर रोड कटिंग के दौरान वहां काम कर रहे कर्मचारी चट्टान टूटने से दब गए।
हादसे में तीन कर्मचारियों की मौत हो गई।
बताया गया कि उक्त घटना आज यानी शनिवार को तड़के तीन बजकर पचास मिनट के करीब हुई।
चाड़ा पर काम कर रही कम्पनी के जीएम आरएस यादव का कहना है कि वह सुबह तीन बजकर पचास मिनट पर काम देखने गए थे।
रोड पर जमा मलबे की सफाई की जा रही थी कि अचानक चट्टान से पत्थर आ गया।
हमारे कर्मचारी वहां जेसीबी के केबिन में काम कर रहे थे वह दब गये।
जिसके बाद गैस कटर से केबिन काटा गया और तीनों के शव बाहर निकाले गए।
इस घटना के बारे में जिले के सभी अधिकारियों को सूचित कर दिया है।
मृतकों के नाम राकेश (ऑपरेटर), हिमांशु (जेई) और पंकज है। हादेस के बाद यातायात कोठियालसैंण-नंदप्रयाग सड़क पर डायवर्ट किया गया है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
केदारनाथ धाम में बीपीसीएल अस्पताल का लोकार्पण, श्रद्धालुओं को मिलेंगी आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं…
सीएम धामी बोले- अनुभवों से होगा बेहतर नीति निर्माण…
हिमाचल और उत्तराखंड आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में एक दूसरे के अनुभवों का लेंगे लाभ…
उत्तराखण्ड के समस्त नगर निकायों में बुधवार को भी जारी रहा स्वच्छता अभियान…
















Subscribe Our channel