उत्तराखंड
बयान: पूर्व सीएम कल्याण सिंह के निधन पर सीएम धामी ने दिया बड़ा बयान, राज्य में राजकीय शोक घोषित…
देहरादून: देशभर में यूपी के पूर्व सीएम कल्याण सिंह के निधन से शोक की लहर है। उत्तराखंड में भी कल्याण सिंह के निधन पर आज रविवार को एक दिन का राजकीय शोक रखा गया है। सीएम धामी के एलान के बाद आदेश जारी किया गया हैं। इसके साथ ही राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा। वहीं आज कोई मनोरंजन कार्यक्रम भी सरकार की और से आयोजित नहीं किया जाएगा।
वहीं सीएम पुष्कर सिंह धामी ने राजस्थान के निवर्तमान राज्यपाल वरिष्ठ राजनीतिज्ञ कल्याण सिंह के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। सीएम ने कहा कि कल्याण सिंह का निधन राजनीतिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। अपने लंबे राजनीतिक जीवन में अनेक महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया। मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल के रूप में उन्होंने जन सेवा की। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शान्ति एवं शोक संतप्त परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है। इसके साथ ही उन्होंने राज्य में एक दिन के राजकीय अवकाश की घोषणा की।
वहीं शासन की तरफ से इसके आदेश जारी हो गए हैं। जिसमें कहा गया है कि कल्याण सिंह, भूतपूर्व मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश एवं भूतपूर्व राज्यपाल, राजस्थान एवं हिमाचल प्रदेश का निधन दिनांक 21.08.2021 को हो गया है। इसके मद्देनजर 22 अगस्त यानी आज प्रदेश में एक दिन का राजकीय शोक घोषित किया जाता है। इस अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…















Subscribe Our channel