टिहरी गढ़वाल
हादसा: टिहरी में यहाँ घर में गैस सिलिंडर फटने से 3 लोग गंभीर घायल…
टिहरी जिले में एक घर में गैस सिलिंडर फट गया। इस हादसे में तीन लोग गंभीर घायल हो गए। सूचना मिलते ही टीम राहत-बचाव कार्य के लिए पहुंची। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। गुरुवार सुबह थाना लमगांव जनपद टिहरी गढ़वाल में डेल्टा कंट्रोल के माध्यम से कॉलर सुरेन्द्र नेगी ने सूचना दी कि ग्राम कोरदी पट्टी रोनद रमोली में एक घर में गैस सिलिंडर फटने से तीन व्यक्ति घायल हो गए हैं।
उक्त सूचना पर तत्काल चौकी सिलारी पर नियुक्त कर्मगण मौके पर पहुंचे। गांव वालों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य कर घायलों को तत्काल जिला अस्पताल बौराड़ी भिजवाया गया। घायलों में बलवीर सिंह नेगी पुत्र श्री कीर्ति सिंह नेगी उम्र 45 वर्ष निवासी ग्राम कोरदी पट्टी रोनद थाना लम्बगांव गंभीर रूप से घायल है। वहीं रीना देवी पत्नी बलवीर सिंह नेगी उम्र 42 वर्ष निवासी ग्राम कोरदी थाना लम्बगांव और अभिषेक चौहान पुत्र प्रताप सिंह उम्र 19 वर्ष निवासी गोदड़ी थाना लम्बगांव भी घायल हुए हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…




















Subscribe Our channel

