टिहरी गढ़वाल
Big Breaking: टिहरी में दर्दनाक हादसा, दो वाहनों की जबरदस्त भिड़ंत में तीन गंभीर घायल…
टिहरीः उत्तराखंड में दर्दनाक हादसों की सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। तेज रफ्तार का कहर टिहरी में जारी है। गुरूवार को एक बार फिर कीर्तिनगर कोतवाली क्षेत्र में दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां आज सुबह एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन सड़क पर खड़े ट्रक से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप वाहन ट्रक के पीछे ही फंस गया। हादसे में तीन लोग गंभीर घायल हो गए है। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार आज सुबह 4.45 बजे पिकअप वाहन ने सड़क पर खड़े ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी। जिससे मौके पर चीख-पुकार मच गई। यह हादसा बागबान के पास हुआ था। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पिकअप सवार तीनों घायलों को एंबुलेंस की मदद से इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया है।
बताया जा रहा है कि पिकअप वाहन में तीन लोग सवार थे, जो घायल हो गए. तीनों घायलों को स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से बाहर निकालकर 108 एंबुलेंस के जरिये बेस अस्पताल श्रीकोट में भर्ती कराया गया है। घायलों की पहचान देहरादून निवासी मोनू, फिरोज और रसीद के रूप में हुई है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…




















Subscribe Our channel