टिहरी गढ़वाल
Accident: घनसाली में 18 साल का युवक हुआ हादसे का शिकार, मौत से परिवार में मचा कोहराम..
टिहरी में दर्दनाक हादसे की खबर आ रही है। यहां घनसाली में एक बाइक सवार युवक हादसे का शिकार हो गया है। लाटा के समीप हुए हादसे में 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई है। जवान बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। वहीं पुलिस ने शव कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार टिहरी जिले के घनसाली में लाटा से नागेश्वर सोड जाने वाली सड़क पर तेज रफ्तार बाइक पहाड़ से टकरा गई। जिससे बाइक सवार युवक की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि युवक तहसील बालगंगा चमियाला से अपने घर जा रहा था। इस दौरान बाइक तेज रफ्तार में होने के कारण पहाड़ी से टकरा गई। हेलमेट न लगे होने से युवक की मौके पर मौत हो गई।
वहीं स्थानीय लोगों द्वारा हादसे की सूचना पर पहुंची राजस्व पुलिस शव को सीएचसी बेलेश्वर लेकर आये। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक युवक की पहचान रमन रावत पुत्र धर्मेंद्र रावत निवासी ग्राम गोना पट्टी गोन गढ़ तहसील बालगंगा जनपद टिहरी गढ़वाल के रूप में हुई है। वहीं घटना से जहां परिवार कोहराम मच गया है। तो वहीं गांव में मातम पसर गया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…





















Subscribe Our channel
