टिहरी गढ़वाल
हादसा: टिहरी चंबा मोटर मार्ग पर गहरी खाई में गिरी कार…
टिहरी गढ़वाल: उत्तराखंड में आय दिन कार दुर्घटना थमने का नाम नहीं ले रही है। गुरुवार शाम टिहरी गढ़वाल के चंबा-कांडीखाल मोटर मार्ग पर बोरगांव के समीप एक आल्टो कार अनियंत्रित होकर सड़क से लगभग 30 मीटर नीचे खाई में गिर गई। जिसमें कार सवार बुरी तरह घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलते है ही स्थानीय लोगों ने घायल कार सवार गाड़ी से निकलकर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र चंबा को रेफर कर दिया। मिली जानकरी के अनुसार गुरुवार शाम 10 बजे कार सवार बोरगांव से अपने घर नकोट जा रहा था, वहीं रास्ते में कार अचानक अनियंत्रित होकर 30 मीटर नीचे खाई में जा गिरी। जिसमें कार सवार विनोद राणा गंभीर घायल हो गया है जिसे स्थानीय लोगों ने निकाल कर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र चंबा ले जाया गया। चोट गंभीर होने के कारण उन्हें एम्स ऋषिकेश के लिए रेफर कर दिया गया है कार में सिर्फ चालक सवार था। चालक की पहचान विनोद राणा पुत्र विशन सिंह राणा ग्राम नाकोट थौलधार का रहने वाला बताया जा रहा है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…
परिस्थितियों से वीरान बचपन को मिली नई उड़ान, सड़क से स्कूल तक पहुँची दो बेटियाँ
गणतंत्र दिवस समारोह: DM के चाक-चौबंद व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश…





















Subscribe Our channel



