टिहरी गढ़वाल
Accident: टिहरी में बड़ा हादसा, बेकाबू बस की चपेट में आने से महिला की मौत…
Accident: उत्तराखंड में हादसों का सिलसिला जारी है। बड़े हादसे की खबर टिहरी से आ रही है। यहां रविवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि एक बेकाबू बस की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली से एक बस उत्तरकाशी जा रही थी। नरेंद्रनगर के बगड़धार में बस रुकी थी। इस दौरान सवारियां वहां उतर गई थीं। लेकिन दोबारा बस को स्टार्ट करते ही उसके ब्रेक फेल हो गए। बस के ब्रेक फेल होने के चलते बस अनियंत्रित होकर पीछे की ओर चली गई। जिससे बस के पीछे खड़ी महिला उसकी चपेट में आ गई और उसकी मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि हादसे की सूचना पुलिस को दी। महिला को आनन फानन उपचार के लिए राजकीय अस्पताल नरेंद्रनगर लाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक महिला की पहचान चंखी देवी(55) पत्नी भगवान सिंह, ग्राम- कोटि रोल्यालु, पोस्ट काफलवानी तहसील कंडीसैंड के रूप में हुई है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…




















Subscribe Our channel
