टिहरी गढ़वाल
Breaking: जांबाज पति के शरीर को चूम कर बोली पत्नी, बेटो को सेना में अफ़सर बनाऊंगी…
टिहरी: आज उस वक़्त टिहरी शोक में डूब गई जब देश पर जान कुर्बान करने वाले गांव के बेटे शहीद अजय रौतेला का पार्थिव शरीर उनके पैतृक आवास पर पहुंचा। सोमवार सुबह शहीद सूबेदार अजय रौतेला का पार्थिव शरीर उनके गांव रामपुर पंहुचा। इस दौरान गांव में कोहराम मच गया। घरवालों और ग्रामीणों ने उनके अंतिम दर्शन किए । इस मौके पर शहीद की पत्नी ने कहा कि पार्थिव शरीर को चूमते हुए नमन किया और कहा मैं भी अपने बेटों को एनडीए के लिए तैयार करूंगी । बेटों को सेना में अफसर बनाऊँगी। शहीद की पत्नी का जज़्बा देख हर आंख नम हो गई। वहीं पाकिस्तान के प्रति लोगों में आक्रोश भी देखने को मिला।
बता दें कि पार्थिव शरीर गांव पहुंचने पर घर में गमगीन माहौल हो गया है । उनकी पत्नी ने पार्थिव शरीर को चूमते हुए नमन किया और कहा मैं भी अपने बेटों को एनडीए के लिए तैयार करूंगी । उन्होंने कहा कि जो सपना अजय ने देखा था। मैं भी अपने बेटों को फौज में भर्ती करवाऊंगी अजय रौतेला हमेशा अपने बच्चों को यही प्रेरणा देते थे कि आप एनडीए की तैयारी के लिए प्रेरित करते थे। इस दौरान उनके दोनों बेटों ने अपने पिता को पुष्पचक्र अर्पित किए।
वहीं परिजनों की करुण क्रंदन से माहौल पूरी तरह गमगीन है तो उन्हें ढांढस बंधाने वाले भी अपने आंसू नहीं रोक पा रहे हैं। गांव के लोग भी सदमे में हैं। शहीद के पत्नी, बच्चों का रो रोकर बुरा हाल है। शहीद का अंतिम संस्कार दोपहर में पूर्णानंद घाट ऋषिकेश में किया गया है। पाकिस्तान के खिलाफ स्थानीय लोगों में भी काफी आक्रोश देखने को मिला । स्थानीय लोगों ने भारत सरकार से मांग की है कि वह सीमा पर जवानों को खुली छूट फौजियों को खुली आजादी दी जानी चाहिए , जिससे पाकिस्तान के नापाक इरादें सफल ना हो पाएं ।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…
परिस्थितियों से वीरान बचपन को मिली नई उड़ान, सड़क से स्कूल तक पहुँची दो बेटियाँ





















Subscribe Our channel




