टिहरी गढ़वाल
Big Breaking: टिहरी में कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने दी करोड़ो की सौगात, इन योजनाओं का किया शिलान्यास…
टिहरी: उत्तराखंड में टिहरी के नरेंद्र नगर विधानसभा क्षेत्र को कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने करोड़ो की सौगात दी है। कैबिनेट मंत्री ने क्वीली पट्टी के चाका पहुंच कर एक करोड़ 67 लाख की योजनाओं का शिलान्यास भी किया। साथ ही उन्होंने कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों की समस्याओं को सुना व संबंधित अधिकारियों को तत्काल इनके निराकरण के निर्देश भी दिए।
बता दें कि कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल का कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इस मौके पर सुबोध उनियाल ने अपने 10 साल के विकास कार्यों को जनता के सामने भी रखा। उन्होंने कहा केंद्र में नरेंद्र मोदी व राज्य में धामी सरकार ने जिस तरह से विकास कार्यों की गंगा बहाई वह पूर्ववर्ती सरकार में नहीं हो पाया। उन्होंने कहा कांग्रेस सरकार ने जनता को छलने का काम किया है। इसीलिए मैंने कांग्रेस का साथ छोड़ा और विकास रूपी भाजपा सरकार में आकर विकास कार्यों को तेजी देने का काम किया।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…
परिस्थितियों से वीरान बचपन को मिली नई उड़ान, सड़क से स्कूल तक पहुँची दो बेटियाँ





















Subscribe Our channel




