टिहरी गढ़वाल
Big Breaking: अभी-अभी टिहरी में खाई में गिरा वाहन, एक की मौत, रेस्कयू जारी…
टिहरी: पहाड़ों पर सड़क हादसे कई जिंदगियों को लील रहे हैं। टिहरी से दर्दनाक हादसे की खबर आ रही है यहां शनिवार सुबह एक पिकअप वाहन गहरी खाई में जा गिरा। हादसा कंडीसौड़ के अंतर्गत कनेर के समीप हुआ है। बताया जा रहा है कि वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। इस हादसे में एक की मौत हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंच गई है। फिलहाल, राहत बचाव कार्य जारी है। शव को बाहर निकाला गया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कंडीसौड़ तहसील के अंतर्गत राजस्व पुलिस क्षेत्र भल्डियाना के कुनेर के पास उत्तरकाशी से चंबा सेब लेकर जा रहा एक पिकअप वाहन UK14CA3629 दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दुर्घटना का पता तब लगा कि जब राहगीरों ने बन्दरों को सेब खाते हुए देखा। वाहन लगभग एक सौ मीटर गहरी खाई में ऐसे स्थान पर गिरा था, जो सड़क से दिखाई नहीं दे रहा था। वहीं, मृतक पिकअप चालक की पहचान 35 वर्षीय रमेश प्रसाद (पुत्र राजेंद्र प्रसाद बडोनी, निवासी ग्राम भेटुड़ी, पो.- लामकोट, तहसील टिहरी) के रूप में हुई है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…




















Subscribe Our channel

