टिहरी गढ़वाल
Big Breaking: टिहरी में तेज रफ्तार ट्रक ने बाईक सवार को रौंदा, एक की मौत, एक गंभीर घायल…
टिहरी: पहाड़ पर दर्दनाक हादसों का सिलसिला जारी है। मंगलवार को चंबा-कोटी कॉलोनी मोटर मार्ग पर सड़क हादसा हो गया है। यहां बागबाटा के पास एक ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी की बाइक के परखच्चे उड़ गए जबकि इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जबकि घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका उपचार चल रहा है। मृतक की पहचानब नीरज देवल धार चमोली निवासी के रूप में हुई है। जबकि घायल का नाम मोंटी बताया जा रहा है। वहीं ट्रक चालक घटनास्थल से फरार हो गया है। जिसकी तलाश की जा रही है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…




















Subscribe Our channel

