टिहरी गढ़वाल
BREAKING: टिहरी में तीर्थयात्रियों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त, 28 लोग सवार थे, मची चीख-पुकार…
उत्तराखंड में जहां एक ओर चारधाम यात्रा जारी है। वहीं दर्दनाक हादसों का सिलसिला जारी है। बड़े हादसे की खबर टिहरी से आ रही है। यहां केदारनाथ दर्शन कर लौट रहे तीर्थयात्रियों की बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। हादसा कोड़ियाला मार्ग पर हुआ है। बताया जा रहा है कि बस में 28 लोग सवार थे। जिसमें कई घायल हो गए है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार श्री केदारनाथ धाम से वापसी के दौरान तीर्थयात्रियों की बस सोनप्रयाग से ऋषिकेश की ओर जा रही थी। इस दौरान अचानक बस अनियंत्रित होकर रास्ते में ही पलट गयी। जिससे मौके पर चीख-पुकार मच गई। बस में करीब 28 लोग सवार थे। आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस , SDRF टीम और स्थानीय लोगों ने मिलकर राहत बचाव कार्य चलाया।
बताया जा रहा है कि बस सवार सभी यात्री अहमदाबाद, गुजरात के निवासी है। सभी को सामान्य चोटे आई है। वहीं एक गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है , सभी को 108 के माध्यम से अन्य वाहनों के माध्यम से उपचार हेतु हॉस्पिटल भेज दिया गया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…
परिस्थितियों से वीरान बचपन को मिली नई उड़ान, सड़क से स्कूल तक पहुँची दो बेटियाँ





















Subscribe Our channel