टिहरी गढ़वाल
Big breaking: टिहरी में गहरी खाई में गिरी कार, एक ही परिवार के पांच लोगाें की दर्दनाक मौत…
टिहरी- उत्तराखंड में दर्दनाक हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। टिहरी से बड़े हादसे की खबर आ रही है। यहां आज सुबह तोताघाटी में दुर्घटनाग्रस्त होकर नदी में जा गिरी है। जिसमें पांच लोगों की मौके पर मौत हो गई है। दुर्घटना में मृतक सभी चमोली के निवासी हैं। एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत से कोहराम मच गया है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार रविवार को सुबह के वक्त राष्ट्रीय राजमार्ग 58 तोता घाटी से आगे सफेद पहाड़ में इगनिश कार दुर्घटनाग्रस्त होकर करीब ढाई सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी। बताया जा रहा है कि कार सवार शादी का सामान लेकर मेरठ से थराली जा रहे थे इस दौरान हादसा हो गया। वाहन में सवार सभी 5 व्यक्तियों की मौके पर मृत्यु हो गई है।
मृतकों में सभी थराली चमोली के रहने वाले हैं। दुर्घटनास्थल पर मृतकों में पिकी (25) वर्ष पुत्री त्रिलोक सिंह, प्रतापसिह (40) पुत्र देव सिंह, भागीरथी देवी (36) पत्नी प्रताप सिंह, विजय (15) पुत्र प्रताप सिंह और मन्जु (12) पुत्री प्रताप सिंह शामिल हैं। दुर्घटना की सूचना पर पुलिस और एसडीआरएफ मौके पर पहुंची है। शवों को निकाला जा रहा है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…




















Subscribe Our channel

